{"_id":"5d1a6f7a8ebc3e3cd728fa58","slug":"15620135404-bareilly-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम भोले के जयघोष से नाथ नगरी परिक्रमा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम भोले के जयघोष से नाथ नगरी परिक्रमा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। महाकाल भगवान भोलेनाथ के पूजन के पवित्र सावन माह की शुरुआत 17 जुलाई से होगी लेकिन परंपरानुसार सावन माह का आगाज नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति ने सोमवार को त्रिवटीनाथ मंदिर में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक से कर दिया । सोमवार को समिति की ओर से निकाली गई जलाभिषेक शोभायात्रा भगवान शिव के जयघोष से गूंजती रही। कांवड़िए गंगाजली लेकर शिव भजनों पर झूमते-नाचते शिवालय पहुंचे और जलाभिषेक किया।
शोभायात्रा की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल के निर्देशन में श्यामगंज मंदिर पर श्री गणेश पूजन, शिव स्तुति, हनुमान चालीसा के पाठ से हुई। शंखनाद के बाद यात्रा की रवानगी हुई। जो मंदिर से गंगापुर, मूर्ति नर्सिंग होम, प्रेमनगर, सूद धर्मकांटा होते हुए बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंची। पं. मुकेश पांडेय ने सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न कराया। गंगाजल, दूध, दही, शहद, धतूरा, वस्त्र, रुद्राक्ष माला, नंदी ध्वज से भोलेनाथ का शृंगार किया। इसके बाद महाआरती और फिर प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा का मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, पटवा कल्याण समिति ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का संचालन रितेश अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, पंकज देवल ने किया। उन्होंने बताया कि आठ जुलाई दूसरे सोमवार को बाबा अलखनाथ मंदिर पर रुद्राभिषेक किया जाएगा।