{"_id":"5d1a6e838ebc3e3ca70ae59e","slug":"156201329314-bareilly-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलने लायक नहीं छोड़ी मेरी कार, शीरान से ही कराएं दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलने लायक नहीं छोड़ी मेरी कार, शीरान से ही कराएं दुरुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आला हजरत परिवार की बहू रहीं निदा खान ने अपने पूर्व शौहर शीरान रजा खां पर दहेज में दी गई उनकी कार को लावारिस हाल में छोड़ने से पहले उसे पूरी तरह बेकार कर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट में अर्जी देकर शीरान से उनकी कार रिपेयर कराने की फरियाद की है।
निदा के मुताबिक निकाह में उनकी ओर से शीरान को दहेज में स्विफ्ट कार दी गई थी। शीरान से अलगाव होने के बाद निदा ने 11 फरवरी 2019 को अदालत में अपनी कार कार वापस दिलाने का आग्रह किया था। अदालत ने 17 मई को शीरान को निदा की कार वापस करने का आदेश दिया। कोतवाली पुलिस को भी निर्देश दिया कि वह शीरान से निदा की कार वापस दिलाना सुनिश्चित करे। शीरान को इसके साथ दो सौ रुपये रोजाना के हिसाब से निदा को मुकदमा खर्च देने का भी आदेश दिया गया था। अदालत के आदेश के बाद कई तारीखें गुजर जाने के बावजूद कार वापस नहीं मिली तो निदा ने कोर्ट में दोबारा अर्जी दाखिल की। इसके बाद उनकी कार बारादरी इलाके में लावारिस हाल में खड़ी मिली थी।
निदा ने अब अदालत में अर्जी दी है कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए शीरान उनकी कार सकलैनी मैदान में लावारिस खड़ी करके भाग गए। बारादरी पुलिस ने 20 जून को बतौर लावारिस कार की बरामदगी दिखाई और 25 जून को उसे निदा के सुपूर्द कर दिया। निदा का कहना है कि उनकी कार को पूरी तरह खराब कर दिया गया है। न उसका पॉवर स्टेयरिंग काम कर रहा है न एसी। कार के वायपर और बैटरी भी खराब हैं। कार की चाबी भी उन्हें बनवाना पड़ी। निदा ने अदालत से फरियाद की है कि शीरान ने उनकी कार में जो गड़बड़ियां की हैं, उन्हें उसे सही कराने का आदेश दिया जाए। अदालत ने इस अर्जी पर सुनवाई के लिए आठ जुलाई की तारीख तय की है।