{"_id":"5d1a6e7d8ebc3e3c923dfeed","slug":"156201328711-bareilly-news101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का नेटवर्क भी चाइनीज मांझे की धार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का नेटवर्क भी चाइनीज मांझे की धार पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चाइनीज मांझे से कलक्ट्रेट के एक बाबू और एक बच्ची के जख्मी होने के बाद अफसरों की नींद टूटी। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने को छापे मारे गए, लेकिन इसे बेचने वाले दुकानदारों का नेटवर्क भी चाइनीज मांझे की तरह तेज निकला। सिटी मजिस्ट्रेट छापा मारने निकले, मगर उससे पहले ही सूचना लीक हो गई। रही सही कमी फोर्स की देरी ने पूरी कर दी। नतीजा ये हुआ कि ‘खूनी’ मांझा बेचने वाले दुकानदार शटर गिराकर निकल लिए। सिटी मजिस्ट्रेट को खाली हाथ लौटना पड़ा। न चाइनीज मांझा मिला और न ही उसे बेचने वाले।
प्रशासन खूनी चाइनीज मांझों की बिक्री पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है। बास मंडी, सराय खाम, आजम नगर सहित कई जगहों पर चाइनीज मांझे की बिक्री की जा रही है। इस मांझे की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो चुके हैं। सोमवार को तो एक छोटी बच्ची की गर्दन भी मांझे से कट गई। उसकी गर्दन में दस टांके लगाने पड़े। कलक्ट्रेट के एक बाबू भी मांझे की चपेट में आने से जख्मी हो गए। इन घटनाओं के बाद सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार स्टाफ के साथ सराय खाम छापा मारने पहुंचे। बताते हैं कि कलक्ट्रेट से निकलते ही किसी ने सूचना लीक कर दी। रही-सही कमी पुलिस फोर्स की देरी ने पूरी कर दी। इसके बाद करीब आठ-दस दुकानों को चेक किया भी गया, लेकिन किसी से यहां से चाइनीज मांझे का स्टॉक बरामद नहीं हुआ। दो-तीन दुकानदार तो शटर गिराकर खिसक लिए थे। लिहाजा अफसरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। प्रतिबंधित मांझा भले ही शहर में हादसे की वजह बनता रहे, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट को मांझा बेचने वाला एक भी दुकानदार नहीं मिला।
पूर्व में कार्रवाई के बाद अलर्ट हो गए हैं दुकानदार
चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पूर्व में तैनात रहे सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शुक्ला ने कई जगहों पर छापामार कार्रवाई करके मांझा बरामद किया था। साथ ही कई दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी हुई थी। इसके बाद से मांझा दुकानदार अलर्ट हो गए। बताते हैं कि इन विक्रेताओं ने दुकानों के बजाय गली-मोहल्लों के गोदामों में स्टॉक लगा लिया है। वहां किसी को भनक भी नहीं लगती। ऐसे में दुकानदारों को आसानी से पकड़ पाना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
‘चाइनीज मांझा की बिक्री पर हर हाल में लगाम लगाई जाएगी। सोमवार को भले ही कोई दुकानदार पकड़ में न आया तो लेकिन यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसलिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया जाएगा।’
- संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट