{"_id":"5d1a6e698ebc3e3caa3e72bb","slug":"15620132672-bareilly-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनें कम होने से बसों में मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनें कम होने से बसों में मारामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। दिल्ली जाने वाले तीन ट्रेनें रद्द चल रही हैं। वहीं एसी बसों का भी बुरा हाल है। सेटेलाइट बस अड्डे से चलने वाली दिल्ली की सभी एसी बसें फुल हैं। ऐसे में यात्रियों के पास दिल्ली जाने के लिए साधारण बस या टैक्सी के अलावा विकल्प नहीं बचा है।
25 जून से जंक्शन पर प्लेटफार्म दो पर 15 दिन का ब्लॉक होने से रात और सुबह को दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेनें नौ जुलाई तक रद्द हैं। रेलवे ने करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द किया है। सबसे ज्यादा दिक्कत फैजाबाद दिल्ली, पदमावत एक्सप्रेस और बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के रद्द होने से हो रही है। पदमावत और इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह पांच बजे जंक्शन से चलती है। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों ने सेटेलाइट बस अड्डे से चलने वाली एसी बसों की ओर रुख किया। ट्रेन से बरेली से दिल्ली का किराया 495 और एसी बस का किराया 450 रुपये है, जबकि इंटरसिटी एसी चेयरकार का 395 रुपये। एक सप्ताह से एसी बसों में नो रूम की स्थिति है। टिकट विंडो पर लिखा जा रहा है कि बस में सीट नहीं है। बस अड्डे पर यात्री भटकते रहते हैं। उनके पास साधारण बस के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यही स्थिति देहरादून के लिए चलने वाली एसी बसों की हैं। वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस का संचालन न होने से लोगों के लिए रात में एकमात्र ट्रेन हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस है। जिनमें बिना रिजर्वेशन के यात्रा करना टेढ़ी खीर है।