फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अखिलेश के जन्मदिन पर सपाई दो फाड़, प्रमुख नेता भी नहीं पहुंचे

अखिलेश के जन्मदिन पर सपाई दो फाड़, प्रमुख नेता भी नहीं पहुंचे

Tue, 02 Jul 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश के जन्मदिन पर सपाई दो फाड़, प्रमुख नेता भी नहीं पहुंचे
बरेली। गुटों में बंटे सपाई राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर भी एक नहीं हो सके। संगठन तो पहले ही भंग चल रहा है, पूर्व पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग आयोजन किए। वहीं, प्रमुख नेता भी आयोजन से नदारद रहे।
विज्ञापन

जिला कार्यालय पर सपाइयों ने केेक काटकर अखिलेश की दीर्घायु की कामना की। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, सतेंद्र यादव, दीपक शर्मा, अब्दुल कयूम मुन्ना, राजेश अग्रवाल, भारती चौहान, अंजुम शमीम आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार, महिपाल सिंह, डॉ. सियाराम सागर, शहजिल इस्लाम, सुल्तान बेग समेत अधिकांश बड़े नेता यहां नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

दूसरा आयोजन पीलीभीत बाईपास स्थित बरातघर में हुआ। यहां पूर्व विधायक अताउर्रहमान ने केक काटा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में तमाम विकास कार्य कराए गए। उनके दम पर जनता के बीच जाकर 2022 में हम उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाएं। इस दौरान पूर्व जिला प्रवक्ता हैदर अली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, तारिक, लिटिल, पम्मी वारसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed