{"_id":"5d1917798ebc3e3cab04a804","slug":"15619254751-bareilly-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलहाल आज से नहीं चलेगा निगम का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिलहाल आज से नहीं चलेगा निगम का बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अतिक्रमण हटाओ अभियान का रूट चार्ट बनाकर नगर निगम ने उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। शहर में नगर आयुक्त के निर्देश पर एक जुलाई से निगम का बुलडोजर चलना था। मगर उनकी अनुमति न मिलने के चलते फिलहाल यह टल गया है। हालांकि अघोषित रूप से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता रहेगा।
पिछले दिनों नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए इसके प्रभारी को रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने एक जुलाई से अभियान शुरू करने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लिया। नगर आयुक्त के अभियान को लेकर शहर में भी जोर-शोर से चर्चा थी क्योंकि पिछले साल मेयर उमेश गौतम ने भी जोरदार तरीके से अभियान चलाया था। इन दिनों नगर निगम में मेयर और नगर आयुक्त के बीच घमासान मचा है। अघोषित रूप से चल रहे निगम के अभियान पर मेयर भी सवाल उठा चुके हैं। ऐसे में नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के रूट चार्ट को फिलहाल मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में सोमवार को बरेली जंक्शन से चौकी चौराहे तक चलने वाले अभियान को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।