फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ट्रेनों का शेड्यूल बदला, अब सुबह 5:35 पर आएगी किसान एक्सप्रेस

ट्रेनों का शेड्यूल बदला, अब सुबह 5:35 पर आएगी किसान एक्सप्रेस

Mon, 01 Jul 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों का शेड्यूल बदला, अब सुबह 5:35 पर आएगी किसान एक्सप्रेस
बरेली। रेलवे ने एक जुलाई से किसान, अर्चना, काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का शेड्यूल बदल दिया है। इज्जतनगर नगर मंडल की त्रिवेणी एक्सप्रेस और टनकपुर दिल्ली एक्सप्रेस का भी समय बदला गया है। रेलवे ने ज्यादातर डाउन लाइन की ट्रेनों का समय बदला है। किसान एक्सप्रेस (13308 डाउन) मंगलवार से सुबह आठ बजे के बजाय 5:35 बजे जंक्शन पर पहुंचा करेगी। एमएसटी धारक इस ट्रेन का सबसे ज्यादा उपयोग करते थे, लिहाजा अब उन्हें दिक्कत होगी।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कानपुर जम्मूतवी सुपरफास्ट ट्रेन (12469 अप) रात 11:05 की जगह शाम 7:42 बजे जंक्शन पहुंचेगी। जम्मूतवी राजेंद्र नगर (12356 डाउन) अर्चना एक्सप्रेस सुबह 8:28 के बजाए 6:03 बजे जंक्शन आएगी। इज्जतनगर मंडल की ट्रेनों में काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस (15044 डाउन) लखनऊ से शाम 6:45 की बजाय रात 7:25 बजे चलेगी। रामनगर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19062) रामनगर से 4:20 के बजाय 4:30 बजे चलेगी। टनकपुर दिल्ली एक्सप्रेस (14556) टनकपुर से सुबह 9:55 बजाए 10:30 बजे, जबकि (14556) टनकपुर शाम पांच बजे के बजाय 4:35 बजे पहुंचेगी। सिंगरौली टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस (14369) शाम 4:25 की जगह 4:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी। लालकुआं पैसेंजर बरेली सिटी स्टेशन पर 4:05 की जगह चार बजे पहुंचेगी। बरेली सिटी कासगंज पैसेंजर (55346) दोपहर 1:40 की बजाए 1:30 और कासगंज पैसेंजर(55358) रात 8:55 की जगह 8:35 बजे कासगंज पहुंचेगी। लालकुआं बरेली सिटी पैसेंजर (55348) सुबह 9:45 की जगह 9:40 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। पीलीभीत बरेली सिटी डेमू (75306) रात 11:25 की बजाय 11:20 बजे बरेली सिटी स्टेशन पहुंचेगी। बरेली सिटी पीलीभीत डेमू पैसेंजर रात 8:10 की बजाय आठ बजे पीलीभीत स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा बरेली सिटी से लालकुंआ डेमू पैसेंजर सिटी स्टेशन से 6:10 के बजाय छह बजे छूटेगी। लखनऊ मेल, हरिद्वार प्रयाग एक्सप्रेस, मालदा टाउन एक्सप्रेस, उपासना, कुंभ, पंजाब मेल, नौचंदी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ, गुवाहाटी, सियालदह ट्रेनों में दो से चार मिनट का समय परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed