फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उत्पाती हाथी फिर न लौट आएं... महकमा अलर्ट

उत्पाती हाथी फिर न लौट आएं... महकमा अलर्ट

Mon, 01 Jul 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
उत्पाती हाथी फिर न लौट आएं... महकमा अलर्ट
बरेली। नेपाल के जंगल से रास्ता भटककर तीन दिन पहले बहेड़ी पहुंचने वाले दोनों हाथी उतराखंड की सीमा क्षेत्र में पहुंचने के बाद फिर रास्ता भटक गए और रविवार को रामपुर क्षेत्र में पहुंच गए। वहां भी हाथियों ने हमला कर एक ग्रामीण को मार डाला। हाथी फिर से बरेली न पहुंचे.. इसलिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाथियों के आतंक से निपटने के लिए रामपुर के डीएफओ अखिलेश सिंह ने बरेली के वन संरक्षक पीपी सिंह से दिशा-निर्देश मांगे। वन संरक्षक ने उन्हें धुएं की मदद से जंगल में खदेड़ने की सलाह दी।
विज्ञापन

पांच दिन पहले नेपाल के जंगल से रास्ता भटक कर दो हाथी पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में पहुंच गए थे। वहां से पीलीभीत के अमरिया होते हुए तीन दिन बहेड़ी पहुंच गए थे। शुक्रवार को हाथी ने एक किसान को पटककर मार डाला था। वन संरक्षक पीपी सिंह और डीएफओ भरत कुमार ने बताया कि वनकर्मियों की तीन टीमों ने हाथियों के रास्ते में लकड़ी जलाकर धुआं किया। उत्तराखंड के जंगल को जाने वाला रास्ता खुला छोड़ दिया गया। वनकर्मी अपनी इस मुहिम से दोनों जंगली हाथियों को रात में ही उत्तराखंड के जंगल की सीमा तक खदेड़ने में कामयाब हो गए थे। बताया जाता है कि उत्तराखंड की सीमा में पहुंचने के बाद ये हाथी फिर रास्ता भटक गए और रविवार सुबह रामपुर क्षेत्र में पहुंच गए। वहां भी उन्होंने एक ग्रामीण को हमला कर मार डाला। रात होने पर हाथी फिर बरेली का रुख कर सकते हैं.. इसको लेकर वन विभाग अलर्ट हो गया है। वनकर्मियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी करने को कहा गया है। कहीं भी लोकेशन मिलने पर इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए हैं। वन संरक्षक भी लगातार रामपुर के वन विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि रामपुर के डीएफओ अखिलेश सिंह ने उनसे हाथियों को खदेड़ने के लिए सलाह मांगी थी। इस पर उन्होंने डीएफओ से तीन तरफ से लकड़ी का धुआं करने और उत्तराखंड के जंगल जाने वाले रास्ते को खुला छोड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed