{"_id":"5d1912938ebc3e3c914d415d","slug":"156192422112-bareilly-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लापरवाही से ब्याज का नुकसान और आयकर छूट भी नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की लापरवाही से ब्याज का नुकसान और आयकर छूट भी नहीं मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पीएनबी राजेंद्रनगर की लापरवाही से पीपीएफ खाताधारक को न सिर्फ ब्याज का नुकसान हुआ बल्कि आयकर छूट से भी हाथ होना पड़ा। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत बैंक अफसरों से की है।
खाताधारक का आरोप है कि उसने बैंक को पिछले साल जुलाई में पीपीएफ खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा करने के लिए कारपोरेशन बैंक का चेक दिया था। बैंक कर्मचारियों ने चेक क्लीयरेंस होने के बाद यह रकम उनके खाते से कट गई लेकिन पीपीएफ खाते में नहीं पहुंची। पीपीएफ खाते की पासबुक पर मैनुअल इंट्री होती है, जिसके लिए वह कई बार बैंक गए लेकिन कर्मचारियों ने टाल दिया। हाल में जब उन्होंने आईटीआर (इनकम टैक्स रिटर्न) दाखिल किया तो पता चला कि पीपीएफ खाते में उनका पैसा ही जमा नहीं हुआ है। इससे उन्हें ब्याज का नुकसान हुआ और आयकर छूट भी नहीं मिली। बैंक स्टाफ से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने बैंक अफसरों को लिखित शिकायत भेजी है। बता दें कि पीपीएफ खाते में बैंक 8.3 फीसदी की दर से सालाना ब्याज देती है। साथ ही इस खाते में जमा होने वाली धनराशि पर आयकर छूट भी मिलती है। उनका कहना है कि बैंक की लापरवाही से ऐसे ही अन्य ग्राहकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
मेरी तैनाती हाल में ही हुई है। इस मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो मातहतों से इसकी जानकारी ली जाएगी।- गोपी कृष्ण, शाखा प्रबंधक, पीएनबी राजेंद्र नगर