फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   व्यापार बंधु की बैठक में छाया अतिक्रमण का मुद्दा

व्यापार बंधु की बैठक में छाया अतिक्रमण का मुद्दा

Sun, 30 Jun 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
व्यापार बंधु की बैठक में छाया अतिक्रमण का मुद्दा

विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला व्यापार बंधु समिति की शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में नालियों पर चबूतरे बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने और इससे प्रशासन एवं व्यापार संगठनों के बीच अक्सर टकराव होने का मुद्दा छाया रहा। व्यापारी नेताओं ने चबूतरों को अतिक्रमण मानने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने नगर निगम के आयुक्त को शासनादेशों का अध्ययन कर सर्वमान्य हल निकालने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि आबादी बढ़ने के साथ सड़कों पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इसलिए अतिक्रमण हटाने का जो काम प्रशासन और पुलिस को करना पड़ रहा है, उसे व्यापारी स्वयं करें। बैठक में मौजूद उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि दुकानों-प्रतिष्ठानों के आगे नालियों को खुला रखना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है और उन्हें चबूतरों से ढकना व्यापारियों की मजबूरी है। उन्होंने कहा कि खुली नालियां ग्राहकों के लिए मुसीबत बनेंगी और दुकानों में रखी चीजें भी उनमें गिर सकती हैं।
विज्ञापन

व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि फुटपाथ खाली रखने को सभी व्यापार संगठन सहमत हैं, लेकिन चबूतरों पर रखे सामान को जब्त किया जाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कांट कसबे में व्यापारियों को सड़क के बीच से दोनों ओर 75-75 फीट जगह खाली करने के संबंध में एसडीएम सदर और सीओ सिटी के स्तर से दिए गए निर्देश को अव्यवहारिक ठहराते हुए कहा कि इस व्यवस्था का अनुपालन किए जाने पर कांट में व्यापार तबाह हो जाएगा। सीडीओ तंवर ने नालियों और रोड के किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए नगर आयुक्त को बीच का रास्ता निकालने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन का मकसद व्यापार को क्षति पहुंचाना नहीं बल्कि यातायात को सुगम बनाना है। बैठक में विभिन्न व्यापार संगठनों से जुड़े वेद प्रकाश गुप्ता, सचिन बाथम, उमेश चंद्र पाठक, सतीश वर्मा सराफ, अनीस खां, सुनील गुप्ता, संजीव राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श व्यापार मंडल ने बैठक का किया बहिष्कार
बहादुरगंज में अतिक्रमण हटाने के नाम पर मनमानी और व्यापारी सतनाम चावला से पुलिस द्वारा अपमानजनक व्यवहार किए जाने के विरोध में आदर्श व्यापार मंडल ने व्यापार बंधु की बैठक का बायकाट कर दिया। इससे पूर्व, संगठन की बैठक में जिला अध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ ने कहा कि अतिक्रमण, पॉलिथीन पर प्रतिबंध और हेलमेट की अनिवार्यता जैसे मुद्दों पर व्यापारियों के हितों को पूरी तरह नजरंदाज किए जाने से व्यापार बंधु की बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं है। इस प्रस्ताव का जिला महामंत्री रमेश चंद्र शुक्ला, तिलकराज भोला, जितेंद्र नाथ शुक्ला, शकील अहमद, बालकृष्ण रस्तोगी आदि ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed