{"_id":"5d167aeb8ebc3e3ce21dd83b","slug":"156175432718489-99-bareilly-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 489.99 करोड़ की होगी जिला योजना, बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 489.99 करोड़ की होगी जिला योजना, बैठक आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला योजना समिति की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से होगी। प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक शनिवार सुबह 10.45 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से वह 11 बजे विकास भवन पहुंचकर अफसरों के साथ जिला योजना के प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। इस बार प्रस्तावित जिला योजना में 10 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
जिला योजना में इस बार 50 से ज्यादा विभागों से 489.99 करोड़ रुपये के प्रस्ताव आए हैं। इन प्रस्तावों पर चर्चा होगी। उसके बाद स्वीकृत या अस्वीकृत होने के संबंध में निर्णय किया जाएगा। वर्ष 2018-19 में जिला योजना 479.78 करोड़ रुपये की थी। हालांकि शासन से कुल प्रस्तावित बजट का महज 40 फीसदी ही मिल पाया था। 10 से ज्यादा विभागों को शासन ने बजट ही आवंटित नहीं किया था। जिला योजना की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सांसद और विधायकों के अलावा विधान परिषद सदस्यों और समिति के बाकी सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। ब्यूरो