फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक जुलाई से बदले हुए समय पर चलेंगी किसान-अर्चना एक्सप्रेस

एक जुलाई से बदले हुए समय पर चलेंगी किसान-अर्चना एक्सप्रेस

Sat, 29 Jun 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
एक जुलाई से बदले हुए समय पर चलेंगी किसान-अर्चना एक्सप्रेस
बरेली। रेलवे ने एक जुलाई से किसान, अर्चना, काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। इज्जतनगर नगर मंडल की त्रिवेणी एक्सप्रेस और टनकपुर दिल्ली एक्सप्रेस का भी समय बदला गया है।
विज्ञापन

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक किसान एक्सप्रेस (13308 डाउन) रोजाना सुबह 5.35 बजे जंक्शन पहुंचेगी। कानपुर जम्मूतवी सुपरफास्ट ट्रेन (12469 अप) रात 11.05 के बजाए शाम 7.42 बजे जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन बुध और शुक्रवार को कानपुर से चलती है। जम्मूतवी राजेंद्र नगर (12356 डाउन) अर्चना एक्सप्रेस सुबह 8.28 के बजाए 6.03 बजे जंक्शन आएगी। अर्चना एक्सप्रेस बुधवार और रविवार को जम्मू से संचालित होती है। इज्जतनगर मंडल की ट्रेनों में काठगोदाम लखनऊ एक्सप्रेस (15044 डाउन) लखनऊ से शाम 6.45 की बजाय रात 7.25 बजे चलेगी। रामनगर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19062) रामनगर से 4.20 के बजाय 4.30 बजे चलेगी। टनकपुर दिल्ली एक्सप्रेस (14556) टनकपुर से सुबह 9.55 बजाए 10.30 बजे, जबकि (14556) टनकपुर शाम पांच बजे के बजाय 4.35 बजे पहुंचेगी। सिंगरौली टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस (14369) टनकपुर शाम 4.25 की जगह 4.15 बजे पहुंचेगी। लालकुआं पैसेंजर बरेली सिटी स्टेशन पर 4.05 की जगह चार बजे पहुंचेगी। बरेली सिटी कासगंज पैसेंजर (55346) दोपहर 1.40 की बजाए 1.30 और (55358) कासगंज पैसेंजर रात 8.55 की जगह 8.35 बजे कासगंज पहुंचेगी। (55348) लालकुआं बरेली सिटी पैसेंजर सुबह 9.45 की जगह 9.40 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। पीलीभीत बरेली सिटी डेमू (75306) रात 11.25 की बजाय 11.20 बजे और बरेली सिटी स्टेशन पहुंचेगी। बरेली सिटी पीलीभीत डेमू पैसेंजर रात 8.10 की बजाय आठ बजे पीलीभीत स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा बरेली सिटी से लालकुंआ डेमू पैसेंजर सिटी स्टेशन से 6.10 के बजाय छह बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed