फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रास्ता भटककर बहेड़ी क्षेत्र में पहुंचे थे नेपाल के हाथी

रास्ता भटककर बहेड़ी क्षेत्र में पहुंचे थे नेपाल के हाथी

Fri, 28 Jun 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
रास्ता भटककर बहेड़ी क्षेत्र में पहुंचे थे नेपाल के हाथी
बरेली। बहेड़ी क्षेत्र में पहुंचे दोनों जंगली हाथी जलभराव के कारण तीन दिन पहले नेपाल के जंगल से रास्ता भटककर पहले पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) पहुंचे, बाद में वहां से उत्तराखंड के बार्डर से सटे पीलीभीत के अमरिया के कृषि क्षेत्र में पहुंचे थे। वहां से बुधवार की रात चल कर दोनों हाथी बहेड़ी क्षेत्र में पहुंचे। इनमें से ही एक हाथी ने बहेड़ी क्षेत्र में एक किसान को सूंड़ में दबाकर पटक कर मार दिया।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा से नेपाल की शुक्ला फाटा सेंक्चुरी का जंगल सटा है। नेपाल के इस रिजर्व वन क्षेत्र में जंगली हाथियों की संख्या अच्छी खासी है। इसके अलावा पीटीआर का एक छोर लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क के वन क्षेत्र से भी जुड़ा है। दुधवा नेशनल पार्क में भी हाथियों की संख्या काफी है। दुधवा में तो नेपाल से अक्सर हाथी आते रहते हैं, लेकिन पीलीभीत टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में नेपाल के हाथी बहुत कम आते हैं। कई बार नेपाल के हाथी पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में पहुंच कर किसानों की फसलें तबाह कर चुके हैं, लेकिन दो-तीन दिन के बाद स्वयं वापस नेपाल के जंगल में चले जाते हैं। इन हाथियों के संबंध में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि हाल ही में हुई बारिश के बाद नेपाल के नदी नालों के उफना जाने से यह हाथी रास्ता भटक कर पहले नेपाल सीमा से सटे पीटीआर के जंगल में पहुंचे थे। वापस जाने के प्रयास में यह हाथी घूमते हुए भटक कर दो दिन पहले पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में पहुंचे। यह क्षेत्र भी उत्तराखंड की सीमा से सटा है। इसके बाद भी वह उत्तराखंड के जंगल में नहीं जा सके और रास्ता भटक कर बहेड़ी क्षेत्र में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed