फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कम होगा जाम का झाम, ई रिक्शा के भी तय होंगे रूट

कम होगा जाम का झाम, ई रिक्शा के भी तय होंगे रूट

Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
कम होगा जाम का झाम, ई रिक्शा के भी तय होंगे रूट
बरेली। शहर में यातायात व्यवस्था मेंसुधार को कई विभागों के अधिकारियों की संयुक्त समिति कार्ययोजना बना रही है। इसी सिलसिले में आरटीओ ने मंगलवार को एसएसपी दफ्तर में एसपी ट्रैफिक और उनके स्टाफ के साथ बैठक की। इसमें शहर के तंग रास्तों पर बढ़ी ई रिक्शा की संख्या को नियंत्रित करने के लिए उनके रूट तय करने पर विचार किया गया। समिति के प्रस्ताव को डीएम और एसएसपी के नोटिफिकेशन के बाद लागू किया जाएगा। इसमें ई रिक्शा पर भी उनके रूट का नाम लिखा जाएगा और वह संबंधित क्षेत्र में ही घूम सकेंगे।
विज्ञापन

शहर में इस समय करीब डेढ़ हजार ई रिक्शा संचालित हैं। शहर के तंग रास्तों में ये आड़े-तिरछे घुसते हैं तो जाम लग जाता है। कई बार गलियों में ई रिक्शा का जमावड़ा लग जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए अब प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। शहर में यातायात व्यवस्था मेंसुधार को कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसमें कई बिंदु हैं। ई रिक्शा पर सर्वाधिक फोकस है। मंगलवार को आरटीओ जयशंकर तिवारी एसएसपी दफ्तर पहुंचे। यहां एसएसपी के जाने के बाद एसपी ट्रैफिक समस्याएं सुन रहे थे। दोनों अधिकारियों ने मशविरे के बाद टीआई जेएन अस्थाना को बुला लिया। इसके बाद ई रिक्शा पर लगाम लगाने के लिए प्लान तैयार किया गया। करीब आधा घंटे तक इसकी रूपरेखा बनाई गई। तय हुआ कि ई रिक्शा पर कोड डालने के साथ रूट निर्धारित दिए जाएं।
विज्ञापन



आरटीओ के साथ यातायात सुधार के लिए बनाए जा रहे प्लान पर चर्चा हुई। ई रिक्शा पर रूट का नाम लिखे जाने पर विचार हुआ है। इसके बाद ई रिक्शा को उनके आसपास के इलाके में सीमित कर दिया जाएगा। एक रूट का ई रिक्शा दूसरे रूट पर नहीं जाएगा। इससे लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में दो या तीन ई रिक्शा तो बदलने पड़ सकते हैं पर जाम की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी। उच्चाधिकारियों के नोटिफिकेशन के बाद व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed