{"_id":"5d127e778ebc3e3c7f548af7","slug":"15614930927-bareilly-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को पढ़ाने में बरेली के शिक्षक अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को पढ़ाने में बरेली के शिक्षक अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बालमन को परखकर उसके अनुरूप बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने में बरेली के शिक्षकों ने बाजी मारी है।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत चल रही ‘पढ़े भारत बढ़े भारत’ सहयोगात्मक पर्यवेक्षण कार्यक्रम की मंगलवार को हुई ऑनलाइन समीक्षा में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्रयास को सराहा है।
यूनीसेफ की ओर से इग्नस पहल संस्था के सहयोग से पिछले साल बरेली समेत अन्य जिलों में यह कार्यक्रम चलाया गया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण बीपी सिंह के मुताबिक ऑनलाइन रिपोर्ट की समीक्षा में बच्चों के सीखने के स्तर में बरेली में भाषा में 18.88 प्रतिशत व गणित में 16.85 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को गाइड करने के लिए बीआरटी (ब्लॉक स्तरीय टीम) और डीआरटी (जिला स्तरीय टीम) स्कूलों में पहुंची। बरेली में 3031 पर्यवेक्षण होने के कारण प्रगति का ग्राफ 41 प्रतिशत रहा। जो कि अन्य जिलों से काफी बेहतर रहा। ब्यूरो