फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नीट काउंसलिंग : फीस के ड्राफ्ट में उलझे अभ्यर्थी

नीट काउंसलिंग : फीस के ड्राफ्ट में उलझे अभ्यर्थी

Wed, 26 Jun 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
नीट काउंसलिंग : फीस के ड्राफ्ट में उलझे अभ्यर्थी
बरेली। नीट काउंसलिंग की तैयारी के बीच मंगलवार शाम को आए सर्कुलर ने अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ा दी। इस अध्यादेश में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को बैंक ड्राफ्ट राष्ट्रीयकृत बैंक का ही जमा करना होगा। ऐसे में निजी बैंक से ड्राफ्ट बनवाने वालों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों नीट की परीक्षा का रिजल्ट आया है। बुधवार से इसकी काउंसलिंग शुरू की गई है। पहले चरण में चार हजार अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। अभ्यर्थियों ने बताया कि सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने वालों के लिए 30 हजार और निजी कॉलेज के लिए दो लाख रुपये का एडवांस ड्राफ्ट सिक्योरिटी मनी के रूप में बनाकर जमा करना है। महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के नाम पर बनने वाले इस ड्राफ्ट को लेकर पूर्व में जारी निर्देशों में यह नहीं स्पष्ट किया गया है कि यह कौन सी बैंक से बनवाना है। ऐसे में तमाम अभ्यर्थियों ने निजी बैंकों से भी ड्राफ्ट बनवा लिए। मगर मंगलवार शाम को नीट की ओर से आदेश जारी किया गया कि ड्राफ्ट राष्ट्रीयकृत बैंक से ही बनवाया जाए। ऐसे में पहले चरण में काउंसलिंग कराने वाले उन अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है, जिन्होंने निजी बैंकों से ड्राफ्ट बनवाया है। हालांकि काउंसलिंग सेंटर पर भी ड्राफ्ट बनवाने के लिए बैंक के काउंटर लगाए जाते हैं लेकिन उन अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल होगी, जिन्हें यह जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed