फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फरहत-वसीम विवाद- फरहत की तहरीर पर एडीजी ने दिए एफआइआर के आदेश

फरहत-वसीम विवाद- फरहत की तहरीर पर एडीजी ने दिए एफआइआर के आदेश

Wed, 26 Jun 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
फरहत-वसीम विवाद- फरहत की तहरीर पर एडीजी ने दिए एफआइआर के आदेश
बरेली। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के वायरल हुए फोटो और उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में एडीजी ने सीओ द्वितीय को जांच कर एफआईआर के आदेश दिए हैं। मंगलवार को फरहत नकवी एसपी सिटी-एडीजी से मिलीं और शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर की मांग की। इसके बाद एडीजी ने कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

आठ दिन पहले शुरू हुआ वसीम रिजवी और फरहत नकवी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वसीम के अपनी पत्नी को बंधक बनाने की सूचना पर फरहत उनसे मिलने लखनऊ गईं थीं। फरहत के अनुसार उन्हें मिलने से रोकने के साथ ही वसीम रिजवी के साथियों के धमकी दी। खुद वसीम रिजवी के अपने नौकर के फोन से धमकी की। इस मामले में फरहत ने लखनऊ के थाना सादातगंज में तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद फरहत के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो ए। फरहत ने वसीम रिजवी और उनके साथियों पर छवि खराब करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाना किला में तहरीर दी थी। पुलिस ने इस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की । सोमवार को वे मुख्यमंत्री से मिली और उन्हें पूरा प्रकरण बताया। इधर कई स्थानीय व्यापारी फरहत नकवी के पक्ष में खड़े हो गए। व्यापारियों के कहने पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की, लेकिन अज्ञात के खिलाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एफआईआर को नाकाफी बताते हुए मंगलवार को फरहत ने एडीजी और एसपी सिटी से मिलकर वसीम के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि वसीम रिजवी और उनके साथियों ने उन पर आपत्ति जनक टिप्पणी की। साथ ही फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। उन्होंने फेसबुक की साइट पर वसीम और टिप्पणी करने वालों के बीच संबंध बताते हुए तहरीर भी दी। इस पर एडीजी अविनाश चंद ने सीओ द्वितीय सीमा यादव को मामले की जांच कर साक्ष्य के आधार पर एफआइआर के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed