फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   45 मिनट तक झमाझम बारिश, मौसम खुशगवार, आगे भी बारिश के आसार

45 मिनट तक झमाझम बारिश, मौसम खुशगवार, आगे भी बारिश के आसार

Wed, 26 Jun 2019 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
45 मिनट तक झमाझम बारिश, मौसम खुशगवार, आगे भी बारिश के आसार
बरेली। मानसून आने से पहले प्री-मानसून बारिश ने आमजन को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी है। मंगलवार को भी प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी रहा। दिन में काफी उमस रही और गर्मी के तेवर भी तीखे रहे, लेकिन शाम को 45 मिनट (शाम 5.30 से 6.15 बजे तक) हुई झमाझम बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक गर्मी और उसम के बाद बारिश की संभावना जताई है। 30 जून और पहली जुलाई को मानसून पहुंचने की संभावना है। इन दिनों में तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। सुबह रोजाना की तरह सूर्य निकले, लेकिन धूप की तीव्रता अन्य दिनों की अपेक्षा कम थी। दोपहर और उसके बाद वातावरण में उमस और गर्मी बढ़ती गई। शाम चार बजे आसमान में अचानक काली घटाएं छा गईं। शाम 5:30 बजे बारिश होने लगी, जो सवा छह बजे तक होती रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि बरेली और आसपास के इलाकों में अभी प्री-मानसून बारिश हो रही है। मानसून आने में चार से पांच दिन लगेंगे। जून के आखिर या जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आ सकता है। लेकिन आद्रता 74 प्रतिशत होने से अगले 48 घंटे में हल्की-मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। पहले उमस और गर्मी पड़ेगी, फिर बारिश होगी। दिन में धूप भी खिलेगी, लेकिन सूर्य कई बार बादलों की ओट में रहेंगे। 26 जून से एक जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। आखिरी दो दिन तेज बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed