फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भाजपा में नए जिला और महानगर अध्यक्ष की तलाश

भाजपा में नए जिला और महानगर अध्यक्ष की तलाश

Tue, 25 Jun 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में नए जिला और महानगर अध्यक्ष की तलाश
बरेली। केंद्र में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने के बाद भाजपा संगठन में फेरबदल की अटकलें हैं। वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर को यह पद संभाले हुए 3.5 साल से अधिक समय बीत चुका है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों से पहले जनवरी 2016 में जिलाध्यक्ष पद पर इनकी ताजपोशी की थी। अब पार्टी उनको दूसरी भूमिका में देखना चाहती है। ठाकुर बिरादरी इस पद पर भाजपा की पहली पसंद है। हालांकि ठाकुर के अलावा ब्राह्मण या वैश्य समुदाय से भी नया जिलाध्यक्ष हो सकता है।
विज्ञापन

भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष तक पर फेरबदल होने हैं। पार्टी बरेली समेत उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में पुराने नेताओं को दूसरी जगह समायोजित कर जिला और महानगर अध्यक्ष पदों पर युवा और उर्जावान कार्यकर्ताओं को लाना चाहती है। छह जुलाई से भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो रहा है, जो वर्तमान जिलाध्यक्ष की अगुवाई में ही चलेगा। सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद जिला और महानगर अध्यक्ष पदों पर नए पदाधिकारियों को मौका मिलना तय माना जा रहा है। ठाकुर बिरादरी से पूर्व में छात्र नेता रहे और वर्तमान में जिला कार्यकारिणी में शामिल एक पदाधिकारी के अलावा केंद्रीय मंत्री के करीबी और संगठन में वरिष्ठ पदाधिकारी और फरीदपुर के एक ठाकुर नेता जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। इस बिरादरी से पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके नेताजी पर भी पार्टी दांव लगा सकती है। ब्राह्मण चेहरे को तरजीह देने की स्थिति में संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक रहे और वर्तमान में भाजपा जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ पदाधिकारी की प्रबल दावेदारी है। इनके अलावा कैंट विधान सभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके भाजपा बृज क्षेत्र के बड़े पदाधिकारी भी दावेदार हैं। वैश्य समुदाय से जिलाध्यक्ष बनने की स्थिति में बृज क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी के अलावा संघ परिवार के करीबी भाजपा नेता को जिलाध्यक्ष पद का गंभीर दावेदार माना जा रहा है। पिछड़े वर्ग से जिलाध्यक्ष बनने की संभावना हालांकि कम है, लेकिन इस वर्ग से अगर जिलाध्यक्ष बनता है तो लोध और कुर्मी बिरादरी से कोई चेहरा आजमाया जा सकता है।
विज्ञापन

नए महानगर अध्यक्ष पद पर भी दर्जनों दावेदार
वर्तमान भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा की इस पद पर लोकसभा चुनाव से पहले ही ताजपोशी हुई थी। मगर, फेरबदल होने की स्थिति में भाजपा के महानगर अध्यक्ष पद पर वैश्य या कायस्थ समुदाय का कोई व्यक्ति बिठाया जा सकता है। हालांकि दलित वर्ग की भागेदारी का मुद्दा गरमाया तो पुराने महानगर अध्यक्ष की भी लाटरी लग सकती है क्योंकि उन पर एक बड़े नेताजी का हाथ है। एक अन्य पूर्व महानगर अध्यक्ष भी बड़े नेता की सिफारिश से दोबारा इस पद को हथियाने की कोशिशों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है। उसके बाद संगठन में ऊपर से नीचे तक फेरबदल तो होगा ही। इस बार ठाकुर बिरादरी से जिलाध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है। हालांकि अंतिम फैसला हाईकमान ही करेगा। एक वरिष्ठ पदाधिकारी भाजपा (बृज क्षेत्र)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed