फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   लेट होने पर गैरहाजिर हुए तो मांगा सामूहिक अवकाश

लेट होने पर गैरहाजिर हुए तो मांगा सामूहिक अवकाश

Tue, 25 Jun 2019 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
लेट होने पर गैरहाजिर हुए तो मांगा सामूहिक अवकाश
बरेली। बारिश की वजह से लेट होने पर सोमवार को डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों को अफसरों ने गैर हाजिर कर दिया। इस पर उन लोगों ने सामूहिक अवकाश की मांग की। अधिकारियों ने मना किया तो कार्यालय में हंगामे की स्थिति बनी। मगर बाद में सभी अवकाश का प्रार्थना पत्र सौंपकर शांत हो गए। सोमवार को सुबह से ही बारिश होने के चलते 70 फीसदी कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंचे। इसके चलते उनकी गैर हाजिरी लगा दी गई। काफी देर बाद पहुंचे कर्मचारियों ने कार्रवाई के विरोध में सामूहिक अवकाश का प्रार्थना पत्र थमा दिया। इस पर अफसरों ने इन्हें समय पर आने की चेतावनी देकर हस्ताक्षर करने की अनुमति दी। यह प्रकरण दिनभर कार्यालय में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


65 वर्ष हो शिक्षकों की सेवानिवृत्त की आयु
बरेली। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिक्षकों की सेवानिवृत्त की आयु 62 के बजाय 65 वर्ष करने की मांग की है। उनका कहना है कि उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 65 वर्ष में होती है। कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शासन के निर्देश पर मानदेय पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को रखा जा रहा है। इस विसंगति को दूर करने के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed