फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिशारतगंज थाने में किसान ने लगाया फंदा, इंस्पेक्टर और दीवान सस्पेंड

बिशारतगंज थाने में किसान ने लगाया फंदा, इंस्पेक्टर और दीवान सस्पेंड

Mon, 24 Jun 2019 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज थाने में किसान ने लगाया फंदा, इंस्पेक्टर और दीवान सस्पेंड
बरेली। बिशारतगंज थाने के शौचालय में किसान रामवीर ने गले में गमछे का फंदा बनाकर रोशनदान से लटककर जान दे दी। उसे एक रिश्तेदार की हत्या के शक में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शोएब मियां और दीवान ऋषिपाल को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस के मुताबिक रिश्तेदारी में एक लड़की से प्रेम संबंध और उसके पति की हत्या का खुलासा होने पर आत्मग्लानि में रामवीर ने आत्महत्या कर ली। चचिया ससुर ने रामवीर को थाने में पीटे जाने का आरोप लगाया, जबकि सगा भाई और बहन पुलिस की कहानी दोहरा रहे हैं।
विज्ञापन

रामवीर सिंह (30) पुत्र सत्यपाल सिंह बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के चंगासी गांव के निवासी थे। 18 जून की रात बिशारतगंज थाना क्षेत्र में अखा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर वहीं के रहने वाले एक शख्स की लाश मिली थी। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। वह शख्स और रामवीर आपस में रिश्तेदार थे। कॉल डिटेल के आधार पर उसकी हत्या के शक में 20 जून की रात में रामवीर को पूछताछ के लिए बिशारतगंज थाने लाया गया था। पुलिस के मुताबिक रामवीर ने पूछताछ के दौरान रिश्तेदार की हत्या करना कबूल भी किया था। इस वारदात में उसके साथ तीन अन्य लोग शामिल रहे थे, जिन्हें पुलिस तलाश रही थी। शनिवार रात पूछताछ के बाद रामवीर को थाने के दफ्तर में बैठा दिया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह उसने शौच जाने को कहा। पहरे पर तैनात होमगार्ड युधिष्ठिर उसे साथ लेकर गया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो होमगार्ड ने दीवान ऋषिपाल को बताया। कई बार आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो गेट तोड़ा गया। अंदर रामवीर रोशनदान की सरियों से गमछे के सहारे लटका मिला। थाना प्रभारी शोएब मियां ने उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां रामवीर को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर एसएसपी मुनिराज जी., एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, आंवला सीओ रामप्रकाश बिशारतगंज थाने जा पहुंचे और घंटों छानबीन की। इधर, सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के परिवार वालों को पुलिस ने मीडिया से दूर रखा। पोस्टमार्टम के बाद सिटी श्मशान भूमि पर रामवीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक रामवीर के एक रिश्तेदार लड़की से प्रेम संबंध थे। उस लड़की की करीब एक महीने पहले शादी हो गई थी। प्रेम संबंधों के चलते उसके पति की रामवीर ने हत्या करके लाश रेलवे ट्रैक पर डाल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘रिश्तेदार लड़की से अवैध संबंधों के चलते उसके पति की रामवीर ने हत्या कर दी थी। पूछताछ के लिए उसे थाने बुलाया गया था। उसने पुलिस और परिवार वालों के सामने हत्या करने की बात कबूल भी कर ली थी। इसका खुलासा होने पर आत्मग्लानि में रामवीर ने आत्मग्लानि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।’
- मुनिराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed