{"_id":"5d0fd5a38ebc3e3f9d7fe3af","slug":"156131880211-bareilly-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण की मांग को लेकर मेयर को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण की मांग को लेकर मेयर को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र के हुसैन बाग में सड़क निर्माण की मांग को लेकर मोहल्ला वासियों ने मेयर को ज्ञापन सौंपा। इसमें इलाके की समस्याओं का उल्लेख करते हुए सड़क निर्माण की शीघ्र आवश्यकता बताई गई है।
मोहल्ला वासियों ने बताया है कि वार्ड संख्या 31 की लगभग 500 मीटर की यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस पर लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि नालियों की पुलिया तक टूट गई है। इस पर मेयर ने शीघ्र समस्या समाधान का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में शानू काजमी के साथ अहमद अब्बास, अली अब्बास, रईस अहमद खान, नाजिर खान, हसीन बानो, मोहम्मद कामिल, इकबाल अहमद आदि शामिल रहे। ब्यूरो