फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीसलपुर रोड के कट पर सौ करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

बीसलपुर रोड के कट पर सौ करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर

Mon, 24 Jun 2019 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर रोड के कट पर सौ करोड़ से बनेगा फ्लाईओवर
बरेली। दिल्ली-लखनऊ को जोड़ने वाले बड़ा बाईपास नवदिया झादा में बीसलपुर रोड पर खतरनाक कट बन गया है। यहां आए दिन होने वाले हादसों में हर वर्ष दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। हादसों को रोकने के लिए इस संवेदनशील जगह पर फ्लाईओवर बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर राकेश राजवंशी ने इस परियोजना की डीपीआर (डिटेल प्रोेजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एनएच-24 पर शहर के बाहर रजऊ परसपुर और परसाखेड़ा के बीच एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने बड़ा बाईपास बनाया है। इस बाईपास पर नवदिया झादा और पूरनपुर के पास बरेली से बीसलपुर जाने वाली सड़क का कट है। बरेली या बीसलपुर की तरफ आने-जाने के दौरान वाहन चालकों को इस बड़े बाईपास को क्रास करते हुए निकलना पड़ता है। यहां सालभर में हादसों में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हुए हैं। दिनों दिन ट्रैफिक बढ़ने से हादसों की आशंका भी बढ़ने लगी है। खास बात ये है कि बाईपास के कट से बीसलपुर तक रोड एनएच को ट्रांसफर हो गई है। माना जा रहा है कि शाहजहांपुर, लखीमपुर, पलिया सहित दूसरी जगहों के लिए आने वाले समय में ट्रैफिक का लोड और बढ़ेगा, जिसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने नवदिया झादा के पास बीसलपुर रोड के कट पर बड़ा बाईपास के ऊपर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी कर रहा है। शुरूआती सर्वे में इस फ्लाईओवर की लंबाई कम से कम 1000 मीटर आंकी गई है। क्योंकि आने वाले समय में अगर बड़ा बाईपास आठ लेन या उससे भी ज्यादा चौड़ा हो तो फ्लाईओवर को लेकर दिक्कत न हो। इसके साथ एनएचएआई के मानकों के आधार पर फ्लाईओवर को पर्याप्त ऊंचाई भी दी जानी है।
विज्ञापन


चुनौती भरा है फ्लाईओवर का बनाया जाना
चुनौती यह है कि इस फ्लाईओवर के लिए बड़ा बाईपास से बरेली की तरफ का हिस्सा पीडब्ल्यूडी के पास है, जबकि बीसलपुर की ओर रोड एनएच को ट्रांसफर हो चुकी है और बड़ा बाईपास रोड एनएचएआई की है। इसलिए इस प्रोजेक्ट के लिए पीडब्ल्यूडी को एनएच और एनएचएआई दोनों से अनापत्ति लेनी होगी। करीब सौ करोड़ का फ्लाईओवर को सेतु निगम बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई हादसों से लाल होता रहा है बीसलपुर रोड का यह कट
यहां इस साल जनवरी में कोहरे की वजह से एक ट्रक ने कचौली गांव की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी थी। फरवरी में रात में मुरादाबाद से एक परिवार बहु को विदा कराने के लिए हरदोई जा रहा है। इस कट के पास बीसलपुर की तरफ से आ रही एक कार की टक्कर हो गई। इसमें मुरादाबाद के दो लोगों की मौत हो गई थी। मई में एक ऑटो और डीसीएम के बीच टक्कर हो गई थी। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

फ्लाईओवर के लिए सीएम तक भेजा जा चुका है मामला
क्रांतिकारी विचारमंच के संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने सीएम से यहां फ्लाईओवर बनाने की मांग की थी। उनका कहना है कि यह कट इतना खतरनाक है कि फ्लाईओवर बनाए हादसों को नहीं रोका जा सकता है।


‘बड़ा बाईपास पर बीसलपुर रोड के कट पर फ्लाईओवर बनाया जाना है। इसके लिए प्रारंभिक सर्वे कराया जा रहा है। इसकी एनओसी के साथ दूसरी औपचारिकता जल्द ही पूरी होेगी।’
-राकेश राजवंशी, चीफ इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed