{"_id":"5d0fd5708ebc3e2ad649055f","slug":"156131875116-bareilly-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी में उर्वरा जमीन लेकर दे दी पांच फुट गहरे गड्ढों वाली भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी में उर्वरा जमीन लेकर दे दी पांच फुट गहरे गड्ढों वाली भूमि
विज्ञापन
बरेली। चकबंदी विभाग में गड़बड़ी का खेल रुक नहीं रहा। रजऊ परसपुर में चल रही चकबंदी में समतल उर्वरा कृषि भूमि की जगह एक किसान को पांच फुट गहरे गड्ढों वाली जमीन दे दी गई। ऐसे में गरीब किसान अफसरों के यहां अर्जी देता घूम रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। लेखपाल के खेल से किसान काफी परेशान है। हाल ही में उसने एक बार फिर डीएम के यहां प्रार्थनापत्र दिया है।
रजऊ परसपुर के सुरेश चंद्र शर्मा के पिता रामदास के नाम गाटा संख्या 675 में 0.253 हेक्टेयर समतल भूमि है। उसके पिता की मृत्यु इसी साल मार्च में हो चुकी है। किसान का कहना है कि उसके गांव में इस समय चकबंदी चल रही है। इसमें उसकी मूल जोत भूमि को काट कर गाटा संख्या-669 में आवंटन कर दिया गया, जबकि इस जमीन में पांच फुट गहरे गड्ढे हैं। इस जमीन पर बिजली की हाईटेंशन लाइन का बहुत बड़ा खंभा भी लगा हुआ है। पीड़ित किसान का कहना है कि इस संबंध में जब उसने लेखपाल से संपर्क किया तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। किसान का कहना है कि उसकी समतल कृषि उर्वरा जमीन के बदले गड्ढों वाली जमीन दे दिए जाने से उसका काफी नुकसान हो रहा है। बिजली का खंभा होने से उसकी जान को भी खतरा है। इस संबंध में जिला बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी प्रेमचंद्र द्विवेदी का कहना है कि इस संबंध में मातहतों से जानकारी लेकर किसान की दिक्कत का समाधान किया जाएगा।