फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रवेशपत्र के लिए उमड़े शिक्षक, बीईओ को तलाशते रहे

प्रवेशपत्र के लिए उमड़े शिक्षक, बीईओ को तलाशते रहे

Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रवेशपत्र के लिए उमड़े शिक्षक, बीईओ को तलाशते रहे
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के बजाय शिक्षकों से ही सादा कागज पर डिटेल मांगी है। संबंधित खंड शिक्षाधिकारी से इसे प्रमाणित कराने की जिम्मेदारी भी इन्हीं शिक्षकों को दी है, जिसके चलते शनिवार को दिन भर बीएसए ऑफिस में भीड़ लगी रही। परीक्षा की तैयारी के बजाय शिक्षक अपने खंड शिक्षाधिकारी की तलाश में भटकते रहे।
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम में अपग्रेड किए गए परिषदीय स्कूलों की शिक्षक भर्ती परीक्षा 24 जून को जीआईसी में दो पालियों में होनी है। 26 और 27 जून को साक्षात्कार होगा, जिसके लिए जिले भर से 750 प्राइमरी-जूनियर के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों ने आवेदन किया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए विभाग ने प्रवेश पत्र के नाम पर निर्धारित प्रारूप थमा दिया है। सादा कागज पर इस प्रारूप में शिक्षकों को नाम, पदनाम, पता, वर्तमान तैनाती आदि लिखकर और फोटो लगाकर अपने खंड शिक्षाधिकारी से प्रमाणित कराना है।
विज्ञापन


नहीं कर पाएंगे नकल
इस बार परीक्षा में नकल करने के लिए एक साथ फार्म जमा करके आगे पीछे बैठने का फार्मूला नहीं चलेगा। पिछले बार के अनुभवों से सीख लेकर आवेदनों को अल्फाबेटिकल क्रम में रोल नंबर जारी किए गए हैं। बीएसए कार्यालय में देर शाम तक रोल नंबर जारी करने में कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र को प्रमाणित कराने के लिए शिक्षकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। परीक्षा वाले दिन भी सुबह ही करा सकते हैं।
- राजीव श्रीवास्तव, परीक्षा प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed