फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वित्तमंत्री के आदेश को ठेंगा! ट्रैफिक व्यवस्था में नहीं दिखा असर

वित्तमंत्री के आदेश को ठेंगा! ट्रैफिक व्यवस्था में नहीं दिखा असर

Sat, 22 Jun 2019 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री के आदेश को ठेंगा! ट्रैफिक व्यवस्था में नहीं दिखा असर
बरेली। ट्रैफिक एसपी, इंस्पेक्टर, दरोगा और भारी भरकम स्टाफ होने के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था सुधर नहीं रही है। शहर के कई ऐसे चौराहे हैं जहां ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी होने के बावजूद दिनभर जाम की स्थिति रहती है। हालात तो यह हो गए हैं कि गुरुवार को प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल को पुलिस के आला अफसरों के संग बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश देने पड़े थे। यह अलग बात है कि वित्तमंत्री के आदेश का शुक्रवार को कोई असर सड़कों पर नहीं दिखा।
विज्ञापन


स्थान : श्यामगंज चौराहा, समय : शुक्रवार शाम 7:44 बजे
चौराहे पर एक ट्रैफिक सिपाही और चार होमगार्ड ओवरब्रिज के नीचे एक तरफ खड़े थे। चौराहे के चारों ओर टेंपो और ई-रिक्शा का जमावड़ा लगा था। तभी श्यामगंज चौराहे से होकर एक वैन गुजरी, जिसमें परिवार बैठा था। दो होमगार्ड दौड़े और वैन को घेरकर सड़क किनारे खड़ी करा दी। चालक को कागजात समेत सिपाही के पास ले गए। कुछ देर बातचीत के बाद ड्राइवर लौटा और वैन में बैठकर जाने लगा। ड्राइवर ने बताया कि वैन में आठ लोग बैठे थे इसलिए पुलिस वालों ने रोका था। दो सौ रुपये में मामला निपट गया। वैन सवार बीसलपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन


स्थान : पुराना रोडवेज के सामने, समय : शुक्रवार रात आठ बजे
रोडवेज साइड में सड़क पर लाइन से कई दुकानें और ठेले लगे थे। उनके आगे आटो, टेंपो और ई-रिक्शा वाले खड़े थे। दूसरी साइड में दुकानों का सामान सड़क तक फैला था। उसके आगे गाड़ियां खड़ी थीं। इस कारण रोड पर जाम की स्थिति थी। इतने बुरे हालात तब थे जब करीब एक घंटे पहले उधर से एसएसपी समेत कई अफसर पैदल मार्च करते हुए निकले थे। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि दिन भर सड़क पर रोडवेज बसें खड़ी करके सवारियां बैठाई जाती हैं। इस कारण नावेल्टी से बरेली कॉलेज चौराहे तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : शाहदाना चौराहा, समय : शुक्रवार अपराह्न तीन बजे
बारादरी थाने की साइड में ई-रिक्शा वाले आधे चौराहे तक लाइन लगाए खड़े थे। गंगापुर की ओर जाने वाली सड़क पर भी आटो और ई-रिक्शा वाले जाम लगाए थे। श्यामगंज शादाना की ओर ओवरब्रिज के नीचे बीच में बाइक और ठेले वाले खड़े थे। दुकानों का सामान सड़क तक रखा था। पुराना शहर को जाने वाली सड़क भी ठेेले और ई-रिक्शा खड़े होने से जाम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed