फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुराना शहर में सीवर सफाई के दौरान हुए गड्ढों में गिरकर कई जख्मी

पुराना शहर में सीवर सफाई के दौरान हुए गड्ढों में गिरकर कई जख्मी

Sat, 22 Jun 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
पुराना शहर में सीवर सफाई के दौरान हुए गड्ढों में गिरकर कई जख्मी
बरेली। पुराना शहर में पिछले हफ्ते सीवर की चौपट व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उन्हें खोल कर सफाई शुरू की गई। मैनहोल सड़क में एक फुट से ज्यादा नीचे तक दबे होने के कारण उन्हें खोदना पड़ा, इससे कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है तो कई लोग तो गिरकर जख्मी हो चुके हैं।
विज्ञापन

श्यामगंज-सैलानी-मीरा की पैठ, जगतपुर, शाहदाना-कांकर टोला, रोहली टोला-नई बस्ती चौराहा तक एक हफ्ते से मशीनों से सीवर सफाई का काम हो रहा है। रात में गहराई में छिपे मैनहोल का डिप खोलने के लिए गड्ढा किया जाता है, बाद में इसे नहीं भरा जाता। ऐसे में अनेक लोग इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दो माह पहले मीरा की पैठ, जगतपुर और नईबस्ती मार्ग पर जब नगर निगम ने नई सड़कें बनाईं गईं तो उनके लेबल में मैनहोल नहीं बनाए गए, इस कारण अब इनकी सफाई करने में दिक्कत आ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed