फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   फिसड्डी एबीआरसी पर अफसरों की मेहरबानी

फिसड्डी एबीआरसी पर अफसरों की मेहरबानी

Fri, 21 Jun 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
फिसड्डी एबीआरसी पर अफसरों की मेहरबानी
बरेली। शिक्षा गुणवत्ता परखने में नाकाम रहे एबीआरसी पर कार्रवाई में खानापूर्ति कर दी गई है। फिसड्डी एबीआरसी से महज स्पष्टीकरण लेकर और कार्य का अवलोकन करने की जिम्मेदारी बीएसए को सौंप दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से सभी शिक्षक संगठन और शिक्षा मित्र हैरत में है। वे रिपोर्ट में नाकाम दर्ज एबीआरसी को एक बार तैनाती मिलने से शिक्षा की गुणवत्ता और बदहाल होने की बात कही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों खुद निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने जनवरी 2019 से कक्ष अवलोकन करने में फिसड्डी एबीआरसी को मूल पद पर वापस भेजने के निर्देश दिए थे। वहीं, बुधवार को जारी आदेश में निदेशक ने ही महज स्पष्टीकरण लेने की कार्रवाई की संस्तुति की है। साथ ही, लक्ष्य भी परिवर्तित कर दिया है। अब एबीआरसी को 6 माह में 120 की जगह 110 कक्षाओं का ही अवलोकन करना होगा। छह माह में सिर्फ 66 स्कूलों में जाकर शैक्षिक गुणवत्ता आंकनी होगी। बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के हस्तक्षेप के बाद बेसिक शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गया है। बता दें कि 65 एबीआरसी पर परिषदीय स्कूलों में पहुंचकर वहां सिर्फ दो से नौ मिनट ठहरने, इक्षा एप पर ऑनलाइन फीडिंग न करनेे पर निदेशक ने मूल पद पर भेजने के निर्देश दिए थे। बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने निदेशक के आदेशानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed