फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एक ही स्टेशन के दो तत्काल टिकट निकलने की जांच शुरू

एक ही स्टेशन के दो तत्काल टिकट निकलने की जांच शुरू

Fri, 21 Jun 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
एक ही स्टेशन के दो तत्काल टिकट निकलने की जांच शुरू
बरेली। वाराणसी से एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) जाने के दो तत्काल टिकट एक ही काउंटर से निकलने की जांच शुरू हो गई है। जांच शाहजहांपुर और जंक्शन के सीएमआई कर रहे हैं। टिकट काउंटर की एक महिला कर्मचारी की भूमिका भी इसमें संदिग्ध पाई गई है। आरपीएफ इंसपेक्टर ने दोनों टिकट को ब्लॉक कराकर संबंधित यात्री की यात्रा रोक दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद डिवीजन की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने जंक्शन के रिजर्वेशन आफिस की एक ही टिकट विंडो से कुछ सेकेंड के अंतराल में वाराणसी से एलटीटी के दो टिकट निकलने की जांच शाहजहांपुर और जंक्शन के सीएमआई को सौंपी है। दोनों अधिकारियों ने बृहस्पतिवार से जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर ने तत्काल के दोनों टिकटों को ब्लॉक कराकर संबंधित यात्री की यात्रा पर रोक लगा दी है। अलग-अलग ट्रेनों के दोनों टिकटों का रिफंड भी नहीं हुआ है। उधर, तत्काल टिकट निकालने के आरोपी सर्वेश को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। यह दोनों टिकट मंगलवार को काशी विश्वनाथ से वाराणसी पहुंचने थे। दूसरी ओर एक ही व्यक्ति के दो तत्काल टिकट निकालने वाली आरक्षण आफिस की महिला कर्मचारी भी संदिग्धता के घेरे में आ गई हैं। गौरतलब है कि 18 जून को जंक्शन पर आरपीएफ ने तत्काल टिकट ब्लैक करते हुए एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से दो तत्काल टिकट भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन के सीआईटी एके चौबे ने बताया कि आरोपी युवक बारादरी की मीरा पैठ का सर्वेश कुमार है, जिसको मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed