{"_id":"5d07fff78ebc3e3d4a7f31c2","slug":"15608053543-bareilly-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनजी सप्लाई बंद होने से सैकड़ों घरों में नहीं पका खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनजी सप्लाई बंद होने से सैकड़ों घरों में नहीं पका खाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीयूजीएल की लापरवाही से सोमवार को पीलीभीत बाईपास की तमाम कॉलोनियों के सैकड़ों परिवारों को खाने के लिए घंटों परेशान होना पड़ा। दरअसल सीयूजीएल ने यहां बिना सूचना दिए सोमवार सुबह 8 से लेकर शाम 4 बजे तक पीएनजी की सप्लाई बंद कर दी। इससे लोग दोपहर का खाना नहीं बना सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीयूजीएल कंपनी की तरफ से सप्लाई बंद करने की सूचना नहीं दी जाती है। पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।
पीलीभीत बाईपास स्थित फईक एंक्लेव, संसार एंक्लेव, खुशबू एंक्लेव, ग्रीन पार्क, पवन विहार, सनराइज कॉलोनी के सैकड़ों लोगों के घरों में पीएनजी के कनेक्शन हैं। पीएनजी लाइन बिछने की वजह से ये लोग अब एलपीजी सिलिंडर का प्रयोग नहीं करते। सोमवार को जब पीएनजी की सप्लाई बंद हुई, तो परेशानी बढ़ गई। घरों में सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना नहीं बन सका। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी सप्लाई बहाल न होने पर उन्हें मजबूरी में बाहर से खाना मंगाना पड़ा। लोगों ने बताया कि सीयूजीएल की सर्विस दिनोंदिन खराब होती जा रही है। उसे उपभोक्ताओं को मेसेज भेजकर सप्लाई बंद करने की सूचना देनी चाहिए थी।
कॉल सेंटर फोन करने पर भी नहीं मिली जानकारी
स्थानीय लोगों ने बताया कि सप्लाई ठप होने के दौरान जब सीयूजीएल के कॉल सेंटर में फोन कर शिकायत की गई, तो वहां बैठे कर्मचारी समस्या से संबंधित कोई जानकारी नहीं दे पाए। निवासियों के मुताबिक पिछले दिनों भी बिना सूचना दिए कंपनी ने घंटों सप्लाई बंद कर दी थी। तब भी सीयूजीएल के कर्मचारियों ने फोन करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया था।
विज्ञापन
इंडक्शन पर पका नाश्ता, होटल से मंगाया खाना
खुशबू एंक्लेव निवासी संध्या सक्सेना ने कहा कि सुबह वे नाश्ता बना रहीं थी अचानक उसी समय सप्लाई बंद हो गई। जिसके बाद उन्हें इंडक्शन पर नाश्ता और खाना बनाना पड़ा। संसार एंक्लेव निवासी आतिफ के मुताबिक उन्हें अपने परिवार के लिए होटल से नाश्ता और खाना मंगाना पड़ा। कॉल सेंटर पर कॉल करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। संसार एंक्लेव निवासी जाकिर, कलीम ने सीयूजीएल की ओर से सप्लाई बंद करने पर नाराजगी जताई।
लोकल मेंटिनेंस की वजह से पीलीभीत बाईपास रोड के इलाकों में कुछ समय के लिए सर्विस बाधित थी। बाद में सर्विस को चालू कर दिया गया। थोड़ी देर के लिए लोगों को परेशानी आई होगी।
- मुदित कंचन, प्रबंधक, सीयूजीएल