फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तीन दिन बदले टाइम टेबल पर चलेंगी कई ट्रेन-कोर्डिनेशन

तीन दिन बदले टाइम टेबल पर चलेंगी कई ट्रेन-कोर्डिनेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन बदले टाइम टेबल पर चलेंगी कई ट्रेन-कोर्डिनेशन
हल्द्वानी/शाहजहांपुर/रोजा। अप लाइन की कई ट्रेनें तीन दिन तक बदले हुए टाइम टेबल पर चलेंगी। यह ट्रेनें तीन से चार घंटे तक देरी से चलाई जाएंगी। 17 से 19 जून तक बदला हुआ टाइम टेबल लागू रहेगा। 20 जून से पुराने समय पर ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन

कई स्थानों पर रेल क्रॉसिंग पर काम होना है। अप लाइन पर होने वाले काम को लेकर टाइम टेबल में तब्दीली की गई है। 17 जून को हावड़ा से चलने वाली अप 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस को हावड़ा से 4 घंटा 20 मिनट देरी से चलेगी। जयनगर से 18 जून को चलने वाली अप 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस जयनगर को जयनगर से तीन घंटे देरी से चलाया जाएगा। डिब्रूगढ़ से 17 जून को अप 15903 चंडीगढ़ एक्सप्रेस को एक घंटा, 18 जून को सहरसा से चलने वाली अप 14617 जनसेवा एक्सप्रेस को एक घंटा 15 मिनट, सहरसा से 17 जून को चलने वाली 15280 पुरबिया एक्सप्रेस को तीन घंटा 20 मिनट देरी से चलाया जाएगा। डीओएम प्रभाष राघव ने बताया कि ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


आज से बदले टाइम टेबल पर चलेंगी बाघ एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed