फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ब्लॉक चार घंटे का, गुवाहाटी एक्सप्रेस रही दस घंटे लेट

ब्लॉक चार घंटे का, गुवाहाटी एक्सप्रेस रही दस घंटे लेट

Mon, 17 Jun 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक चार घंटे का, गुवाहाटी एक्सप्रेस रही दस घंटे लेट
बरेली। रेलवे ने रोजा से मुरादाबाद तक चार घंटे का ब्लॉक लेकर पत्थरों की पैकिंग, पटरियों और ओएचई लाइन की मरम्मत आदि की, जिसके चलते जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनें घंटों लेट रहीं। सबसे ज्यादा परेशानी गुवाहाटी एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई। सुबह दस बजे पहुंचने वाली यह ट्रेन रात सवा आठ बजे जंक्शन पहुंची। अन्य ट्रेनें भी तीन घंटे की देरी से जंक्शन पहुंचीं। वाराणसी से बरेली आने वाली वाराणसी बरेली एक्सप्रेस हरदोई से ही वाराणसी लौटा दी गई, जबकि बरेली जंक्शन पर यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

रविवार को इंजीनियरिंग अनुभाग ने दोपहर एक बजे से रोजा से मुरादाबाद तक ब्लॉक लिया। ब्लॉक के दौरान पत्थरों की पैकिंग, पटरी, स्लीपर और ओएचई लाइन आदि की मरम्मत की गई। ब्लॉक का सबसे अधिक असर अवध असम गुवाहाटी एक्सप्रेस पर रहा। सुबह दस बजे जंक्शन पहुंचने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस रात सवा आठ बजे दस घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची, जबकि सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस चार, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल दो घंटे, किसान एक्सप्रेस और लखनऊ-मेरठ सिटी राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। डाउन लाइन की काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बरेली वाराणसी एक्सप्रेस की रही। यह ट्रेन दोपहर 1.45 बजे जंक्शन पहुंचती है, लेकिन ब्लॉक में फंसने के कारण लेट हो गई, जिससे ट्रेन को हरदोई से ही वाराणसी की ओर रवाना कर दिया गया। उधर, जंक्शन पर यात्री इस ट्रेन का इंतजार करते रह गए। दरअसल, बरेली से लखनऊ तक छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकने वाली बरेली वाराणसी एक्सप्रेस एकमात्र ट्रेन है। गौरतलब है कि शनिवार को भी बिलपुर-टिसुआ स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर ढाई घंटे का ब्लॉक लेकर मेंटीनेंस किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed