फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कमांडिंग इन चीफ ने परखी ‘त्रिशूल’ की ताकत

कमांडिंग इन चीफ ने परखी ‘त्रिशूल’ की ताकत

Fri, 14 Jun 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
कमांडिंग इन चीफ ने परखी ‘त्रिशूल’ की ताकत
बरेली। भारतीय वायुसेना सेंट्रल एयर कमांड के कमांडिंग ऑफिसर इन चीफ एयर ऑफिसर एयर मार्शल राजेश कुमार ने त्रिशूल एयरबेस का निरीक्षण किया। दो दिवसीय त्रिशूल एयरबेस के निरीक्षण पर आए एयर मार्शल के साथ उनकी पत्नी एयर फोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष जया कुमार भी रहीं।
विज्ञापन

त्रिशूल एयरबेस के अधिकारियों के मुताबिक कमांडिंग इन चीफ 12 जून को एयरबेस पहुंचे थे। एयरफोर्स स्टेशन पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया। दो दिनों तक उन्होंने एयरबेस की कई यूनिटों का निरीक्षण किया। उन्होंने इंफैंट्री, कंट्रोल रूम के अलावा निर्माणाधीन एयर टर्मिनल के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही, एयरफोर्स स्टेशन के सभी जवानों और कर्मियों को देश के प्रति समर्पित रहने और दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हमेशा तैयार रहने क ो कहा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, एयरफोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष जया कुमार ने वीर नारियों और वायु सेना कर्मियों की पत्नियों से बातचीत की। उन्होंने एसोसिएशन के तहत चलाए जा रहे कई जनकल्याण कार्यक्रमों और उम्मीद विद्या किरण स्कूल का निरीक्षण किया। बता दें कि एयरफोर्स स्टेशन की ओर से वंचित बच्चों के लिए स्कूल संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed