फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डीएनए टेस्ट के लिए आने से बच रहे दंपती

डीएनए टेस्ट के लिए आने से बच रहे दंपती

Fri, 14 Jun 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
डीएनए टेस्ट के लिए आने से बच रहे दंपती
बरेली। निजी अस्पताल पर बेटा बदलकर बेटी देने का आरोप लगाने वाला दंपती डीएनए टेस्ट से बच रहा है। बाल कल्याण समिति के बुलावे पर भी गुरुवार को वे लोग नहीं पहुंचे। वहीं, निजी अस्पताल में पल रही बच्ची अब स्वस्थ होने लगी है।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के सदस्य डीएन शर्मा ने बच्चे के पिता रामपुर जिले के थाना कैमरी के गांव डंडिया निवासी होरीलाल और मां ममता गंगवार को बयान दर्ज कराने के लिए 11 जून को बुलाया था। मगर उस दिन सिर्फ होरीलाल ही समिति के समक्ष पेश हुए और पत्नी को बीमार बता दिया। कहा था कि समिति चाहे तो वह अकेले बयान दे सकते हैं। इस पर सदस्य डीएन शर्मा ने कहा कि बयान संयुक्त ही होंगे। समिति का कहना था कि अगर दंपती अपनी बेटी न होने का शपथपत्र देते हैं तो बच्ची को किसी शेल्टर होम में दे दिया जाएगा। फिर नए तरीके से उसे योग्य अभिभावकों को सौंपा जाएगा। इसी क्रम में बच्ची और दंपती का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। टेस्ट की रिपोर्ट के आधार पर समिति आगे कार्रवाई करेगी। इसके लिए समिति ने गुरुवार को दंपती को बयान के लिए बुलाया गया था। मगर न तो होरीलाल समिति के समक्ष पेश हुए और न ही उनकी पत्नी। उन्होंने बताया कि अगली सुनवाई के लिए दंपती को फिर नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed