फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज

अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज

Fri, 14 Jun 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला परिसर में आज यानी शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला अस्पताल के सहयोग से सुबह 10 बजे शुरू होने वाले शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार और जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा प्रशस्तिपत्र प्रदान करेंगे।
रक्तदान-महादान, एक ऐसी गतिविधि जो न सिर्फ आपको स्वस्थ रखती है, बल्कि किसी के जीवन को भी बचा सकती है। इसलिए जब भी मौका मिले, सभी स्वस्थ पुरुष और महिलाओं को रक्तदान जरूर करना चाहिए। अमूमन सड़क हादसों या असाध्य बीमारियों से पीड़ित लोगों की सही समय पर खून न मिलने से जान चली जाती है। रक्त की कमी से कोई व्यक्ति असमय काल का ग्रास न बने, इसी धारणा के साथ अमर उजाला फाउंडेशन पिछले कई सालों से रक्तदान शिविर आयोजित करता रहा है। आप भी अनजाने लोगों से खून का रिश्ता जोड़ना चाहते हैं तो श्यामगंज स्थित अमर उजाला परिसर में लगे रक्तदान शिविर में पहुंचकर महादानी बनने का गौरव हासिल कीजिए। नियमित रक्तदान दिल को मजबूत कर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से भी बचाव करता है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के मुताबिक एक यूनिट ब्लड चार लोगों की जिंदगी बचाने के लिए पर्याप्त होता है। रक्तदान करने से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में रक्त बनने की रफ्तार बढ़ जाती है। रक्तदान के बाद बोनमैरो में बनने वाले नए रेड ब्लड सेल्स से शरीर को तंदरुस्ती भी मिलती है। रक्तदान सुरक्षित और स्वस्थ परंपरा है। इसमें जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है। ब्लड का वॉल्यूम तो शरीर 24 से 72 घंटे में ही पूरा कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान के जरूरी बातें
-रक्तदाता की उम्र 18 से 60 साल के बीच हो।
- शरीर का वजन न्यूनतम 45 किलोग्राम हो।
-हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम हो।

रक्तदान के फायदे
-हार्ट अटैक की संभावना कम होती है।
-वजन कम करने में मदद मिलती है।
-शरीर में एनर्जी आती है।
-लिवर से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
-कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed