{"_id":"5d02b8fbbdec226d8d6414eb","slug":"15604595054-bareilly-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील स्टाफ को नहीं है खतौनियों की सुरक्षा की परवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील स्टाफ को नहीं है खतौनियों की सुरक्षा की परवाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तहसील स्टाफ को खतौनियों की सुरक्षा की लेशमात्र भी परवाह नहीं है। खतौनियों को खुर्द बुर्द करके जमीन घोटालों के मामले सामने आने के बावजूद तहसीलों का स्टाफ खतौनी रिकार्ड समय से कलक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार में नहीं भेज रहा है। जबकि इस मामले में कमिश्नर रणवीर प्रसाद भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। तहसील प्रशासन की इस लापरवाही पर राजस्व अभिलेखागार के प्रभारी अधिकारी एसीएम फर्स्ट मदन सिंह ने चार तहसीलदारों को नोटिस जारी की है।
फरवरी में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने रिकार्ड रूम की चेकिंग में इस पर नाराजगी जाहिर की थी कि खतौनियों का रखरखाव सही ढंग से नहीं हो रहा है। इधर अधिकारियों को जांच में यह भी मिला है कि बरेली के साथ ही बहेड़ी, नवाबगंज और फरीदपुर तहसील से बड़ी संख्या में खतौनियां यहां कलक्ट्रेट के रिकार्ड रूम को मिली ही नहीं है। तहसील स्टाफ खतौनियों को रोस्टर के हिसाब से भी नहीं दाखिल कर रहा है। अब अभिलेखगार प्रभारी ने नोटिस जारी कर इस लापरवाही पर चिंता जाहिर की है। साथ ही यह आदेश भी दिए हैं कि राजस्व अभिलेख बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इनको ज्यादा दिन तक तहसीलों में रखा जाना उचित नहीं है। ये रिकार्ड तत्काल रिकार्ड रूम में जमा कराए जाएं।