फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वारियर्स ने स्ट्राइकर्स, टस्कर ने बुल्स को हराया

वारियर्स ने स्ट्राइकर्स, टस्कर ने बुल्स को हराया

Fri, 14 Jun 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
वारियर्स ने स्ट्राइकर्स, टस्कर ने बुल्स को हराया

विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय अंडर-16 बरेली प्रीमियर क्रिकेट लीग के दूसरे दिन गुरुवार को दो मैच खेले गए। इसमें बरेली वारियर्स और बरेली टस्कर की टीम विजेता रहीं।
पहला मैच बरेली वारियर्स और बरेली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इसमें वारियर्स ने स्ट्राइकर्स को 95 रनों से हराया। इससे पहले टॉस जीत कर वारियर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए। जवाबी पारी में स्ट्राइकर्स की पूरी टीम 14.3 ओवर में 76 रन पर ढेर हो गई। विजेता वारियर्स के अब्दुल जीशान को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच बरेली बुल्स और बरेली टस्कर के बीच खेला गया। बरेली टस्कर ने बुल्स को 56 रनों से हराया। बुल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। टस्कर की टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स की पूरी टीम 19.1 ओवर में 114 रन पर ही ढेर हो गई। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण गितांश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच की अंपायरिंग अनिल गिरि, जीतेंद्र और स्कोरिंग फैजान ने की। इससे पूर्व मैच का उद्घाटन संजीव मित्तल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, उपक्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, शमीम अहमद, मो. कमर, मो. चमन, गाजी मियां आदि मौजूद रहे। कमेंट्री ओपी कोहली ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed