फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   छह वर्षों बाद शुभ संयोग में मनायी जाएगी निर्जला एकादशी

छह वर्षों बाद शुभ संयोग में मनायी जाएगी निर्जला एकादशी

Thu, 13 Jun 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
छह वर्षों बाद शुभ संयोग में मनायी जाएगी निर्जला एकादशी
बरेली। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी ‘निर्जला एकादशी’ अबकी बार बेहद शुभ रहेगी। करीब छह सालों बाद गुरुवार को पड़ रही निर्जला एकादशी को ज्योतिषाचार्य बेहद शुभ मान रहे हैं। उनके मुताबिक इस दिन भगवान विष्णु का विधि विधान से पूजन और व्रत करने पर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होगी। क्योंकि गुरुवार का कारक ग्रह गुरु है। इसलिए गुरुवार के दिन एकादशी पड़ना बहुत ही श्रेष्ठ संयोग है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. नीरज शर्मा के मुताबिक निर्जला एकादशी को पांडव और भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। महाभारत काल में भीम ने इस एकादशी का व्रत किया था। इस दिन बिना पानी पिये व्रत किया जाता है। बताया कि भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा की जाए तो भाग्योदय होता है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु की स्थिति शुभ नहीं है। वे विधि विधान से पूजन कर गुरु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


विधिवत करें मां गायत्री का पूजन
गंगा दशहरा के दूसरे दिन मां गायत्री जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक महर्षि विश्वामित्र ने पहली बार गायत्री मंत्र का जाप किया था। तभी से इसे गायत्री जयंती के रूप में मनाया जाता है। गायत्री मंत्र का पहली बार जप भोर में, दूसरी बार दोपहर में और तीसरी सूर्यास्त के बाद करना चाहिए। कष्टों से मुक्ति के लिए जातक पीपल, शमी, वट, गूलर, पाकर की टहनियां लेने के साथ एक बर्तन में कच्चा दूध भर लें। एक हजार बार गायत्री मंत्र जाप के बाद टहनियों को दूध में डुबोकर एक-एक कर अग्निकुंड में डालने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन के बाद करें क्षमा याचना
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सुबह स्नान कर पीले वस्त्र पहनकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा करें। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को आसन पर विराजमान कर वस्त्रों के बाद आभूषण और फिर यज्ञोपवीत पहनाकर पुष्पमाला चढ़ाएं। तिलक कर तुलसी दल, काले तिल का भोग लगाएं औरदीपक जलाएं। भगवान को नेवैद्य अर्पित कर विष्णुजी के मंत्र का 108 बार जाप करें। संभव हो तो एकादशी व्रत कथा सुनें और आरती करें। आखिर में भगवान से पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा याचना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed