फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पॉल साहब के चक्कर में सब भिड़ गए

पॉल साहब के चक्कर में सब भिड़ गए

Thu, 13 Jun 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पॉल साहब के चक्कर में सब भिड़ गए
बरेली। नगर निगम में चल रहा घमासान और बढ़ने के आसार हैं। नगर आयुक्त के खिलाफ नगर निगम में उग्र पार्षदों का धरना-प्रदर्शन बंद कराने के लिए प्रशासन की ओर से मंगलवार को धारा 144 लगाई गई तो बृहस्पतिवार को भाजपा की जिला, महानगर और युवा इकाइयों पार्षदों के आंदोलन का समर्थन करने का एलान कर दिया। इसके बाद जिले में भाजपा और प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। बृहस्पतिवार को पार्षदों के साथ धरने पर मेयर उमेश गौतम के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के साथ महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा और युवा मोर्चा अध्यक्ष हरवेंद्र यादव के बैठने के बाद आंदोलन और गरमाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के पदाधिकारी नगर निगम में इस दौरान ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर प्रशासन के खिलाफ सीधी जंग का एलान करने की तैयारी में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट के पोर्टेबल शॉप प्रकरण में नगर आयुक्त के आदेश पर पार्षद विनोद सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के बाद से नगर निगम का माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा के पार्षद एक जून से यह रिपोर्ट वापस लेने की मांग को लेकर नगर निगम में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा की महानगर इकाई भी पार्षदों के समर्थन में है। इसी बीच नगर आयुक्त छुट्टी पर चले जाने की वजह से कई दिनों से नगर निगम में धरना-प्रदर्शन की रस्मअदायगी चल रही थी। मंगलवार को नगर आयुक्त के छुट्टी से लौटने पर पार्षदों ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके चलते नगर आयुक्त नगर निगम नहीं पहुंचे। दोपहर के वक्त सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने प्रदर्शनकारी पार्षदों को पहले समझाने की कोशिश की, फिर नगर निगम और उसके दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी। इससे मामला और ज्यादा गरमा गया।
विज्ञापन

बुधवार को मेयर उमेश गौतम के सिटी कार्यालय पर भाजपा पार्षद और महानगर इकाई की बैठक हुई जिसमें कहा गया कि नगर निगम में धारा 144 लागू करना संवैधानिक अधिकारों का हनन है। तय हुआ कि बृहस्पतिवार से नगर निगम में धरना प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सभी पार्षदों और पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा भीड़ लेकर नगर निगम में पहुंचने को कहा गया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, निगम के उपनेता छंगामल मौर्य, उपसभापति अतुल कपूर, मुख्य सचेतक शालिनी जौहरी, सतीश कातिब समेत कई पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नगर आयुक्त की मनमानी नहीं चलेगी’
भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि पार्षद हमारे जनप्रतिनिधि हैं और मेयर का पद संवैधानिक होता है। पार्षदों की मांगें जायज हैं और वह उनके समर्थन में हैं। नगर आयुक्त की मनमानी कतई नहीं चलेगी। पूरी भाजपा पार्षदों के समर्थन में है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरवेंद्र यादव ने कहा कि बृहस्पतिवार से पूरी युवा इकाई नगर आयुक्त के खिलाफ धरना प्रदर्शन में शामिल होगी, उन्हें पार्षद के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट वापस करानी होगी।

कानून तो कानून है, उसे तोड़ने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम परिसर और उसके दो सौ मीटर के दायरे में धारा 144 लागू है, उसका पालन तो सभी को करना पडे़गा।

- संजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

पार्षदों के सम्मान में पूरी भाजपा एकजुट है। बृहस्पतिवार को नगर निगम में धरना प्रदर्शन में मेरे साथ ही जिला, महानगर और युवा इकाई के पदाधिकारी भी धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।
- उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed