फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   प्रदेश सरकार को प्रसपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

प्रदेश सरकार को प्रसपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 13 Jun 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को प्रसपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक कर प्रदेश सरकार से अपराध पर अंकुश लगाने को कहा। साथ ही, अपराधियों पर अंकुश न लगने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। महानगर अध्यक्ष डॉ. मो. खालिद ने कहा, प्रदेश में अपराध चरम पर है, जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और व्यापारी वर्ग सुरक्षित नहीं है। प्रमुख महासचिव अशोक यादव ने कहा, भाजपा के दोबारा सरकार बनने के बाद यादवों पर कहर टूट पड़ा है। उप्र बार काउंसिल की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या करने से जाहिर है कि अब राज्यपाल को इसका संज्ञान लेना चाहिए। बैठक में पवन अरोड़ा, भारत यादव, जामुन प्रसाद मौर्या, भूपेंद्र सिंह, मुनेंद्र यादव, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed