{"_id":"5d0154c6bdec22073f3f3667","slug":"15603683171-bareilly-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"लतीफ मियां का राशन कार्ड क्यों नहीं बना था.. पूछेंगे कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लतीफ मियां का राशन कार्ड क्यों नहीं बना था.. पूछेंगे कमिश्नर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शाही के लतीफ मियां का राशन कार्ड क्यों नहीं बना था, कमिश्नर रणवीर प्रसाद खाद्य विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब करेंगे।
लतीफ मियां राशन कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड बनवाने के लिए संघर्ष करते हुए इस दुनिया से विदा हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपने जीते जी अपनी गरीब और मजबूरी का हवाला देते हुए न जाने सीएम, कमिश्नर, डीएम से लगाकर न जाने कितने ही अधिकारियों को दरखास्त दी थी लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। शाही के लोगों की शिकायत है कि कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास कई एकड़ जमीन है। कार और आलीशान मकान के मालिक भी है। लेकिन गरीबों के बजाय उन लोगों को दे दिए गए हैं। तीन मार्च को शिकायत के बाद कमिश्नर ने खाद्य उपायुक्त को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन अफसरों ने एक दूसरे पर जिम्मेदारी टालते हुए पूरा मामला दबा दिया। अब लतीफ मियां के गुजर जाने के बाद यह मामला फिर कमिश्नर तक पहुंच गया है। कमिश्नर का कहना है कि यह जानकारी नहीं है कि इस मामले की जांच लौटकर आई है या नही। इसके बार में संबंधित अफसरों को तलब किया जाएगा। यह जानकारी भी ली जाएगी कि लतीफ मियां का राशनकार्ड आखिर क्यों नहीं बना था।