{"_id":"5d0154bdbdec22077c358169","slug":"15603683072-bareilly-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को आता है बेटा याद तो बच्चों से कहती है- चलो तुम्हारा वैक्सीनेशन करा दूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को आता है बेटा याद तो बच्चों से कहती है- चलो तुम्हारा वैक्सीनेशन करा दूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मढ़ीनाथ चौकी के पास संतोषी मां मंदिर वाली गली में रहने वाली रंजना शर्मा ने कुछ ही समय पहले अपने 15 वर्षीय बेटे अनुज को खोया है। उसे गली के कुत्तों ने काट लिया था, जिसके बाद वह रैबीज का शिकार हो गया था। रंजना बेटे की मौत पर बेहद गमजदा हैं, लेकिन इसके साथ दूसरे बच्चों की फिक्र से बेचैन भी। अनुज की मौत के बाद उन्होंने गली के लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने की मुहिम शुरू की है, साथ ही नगर निगम से भी फरियाद की है कि वह आवारा कुत्तों को पकड़वाए ताकि उनकी तरह किसी और मां को अपना बेटा न खोना पड़े।
भुता के गांव म्यूड़ी कला की रहने वाली रंजना शर्मा शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स हैं और मढ़ीनाथ चौकी के पास संतोषी माता मंदिर वाली गली में रहती हैं। रंजना ने बताया कि उनकी गली में आवारा कुत्तों का डेरा है। कुत्तों की वजह से लोगों का गली से निकलना मुश्किल है। कुछ दिनों पहले एक कुत्ते ने उनके 15 वर्षीय बेटे अनुज को काट लिया। रैबीज होने के बाद उनका परिवार उसकी जान बचाने के लिए लखनऊ समेत कई जिलों के अस्पतालों में भागदौड़ करता रहा, मगर चार जून की सुबह उसकी मौत हो गई। कुत्ते के काटने के बाद उन्होंने अपने बेटे को तिल-तिल कर मरते देखा है, इसलिए वह अब यही कोशिश कर रही है कि किसी और के साथ ऐसा न हादसा हो।
रंजना ने हाल ही में मोहल्ले के लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने की शुरुआत की है। पुष्पेंद्र, शिखा, मंचित, रवि सिंह, सोनम, राजा कई लोगों का वह वैक्सीनेशन करवा चुकी हैं। मोहल्ले के दूसरे लोगों को भी वह वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. को भी एक प्रार्थना पत्र लिखकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की फरियाद की है। उनके साथ इस पत्र पर मोहल्ले के तमाम और लोगों ने भी हस्ताक्षर किए हैं। पार्षद मुनेंद्र यादव ने बताया कि कुत्ते पकड़वाने के लिए वह भी नगर निगम को लिखकर दे चुके हैं लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है।