फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जनहित के लिए तो यहां थप्पड़ चलाए, टंकी पर चढ़कर नारे लगाए

जनहित के लिए तो यहां थप्पड़ चलाए, टंकी पर चढ़कर नारे लगाए

Wed, 12 Jun 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
जनहित के लिए तो यहां थप्पड़ चलाए, टंकी पर चढ़कर नारे लगाए
बरेली। नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन की तैनाती के बाद से नगर निगम में मचे घमासान को देखकर शहर के पहले मेयर रहे राजकुमार अग्रवाल को अपने पुराने दिन याद आ गए। अमर उजाला से बातचीत हुई तो कहने लगे कि पहले अफसर इतने अराजक नहीं होते थे न उनके अंदर कोई अहम होता था। अपने समय का एक वाकया बताते हुए कहा कि एक मीटिंग के दौरान तत्कालीन अपर मुख्य नगर अधिकारी एसआर यादव ने उनसे बेवजह बहस की तो उन्होंने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था, सब देखते रह गए। यही नहीं पानी के लिए आंदोलन भी किया और टंकी पर चढ़कर गुणवत्ता खराब देखकर नारे भी लगाए।
विज्ञापन

पूर्व मेयर ने कहा कि नगर निगम में आईएएस अफसर पहले भी रहे हैं लेकिन ऐसा तमाशा कभी नहीं हुआ। वैसे भी आईएएस हो या कोई और अफसर, ये सब नौकर हैं, मालिक सिर्फ जनता है। इसी जनता ने नगर निगम में अपने प्रतिनिधि चुनकर भेजे हैं। जब उनसे ही अफसर उलझेंगे तब जनहित के काम कैसे हो पाएंगे। बोले, बारिश होने वाली है, शहर में नाला सफाई अब तक नहीं हुई। सड़कें टूटी पड़ी हैं, पैचिंग तक नहीं हो पा रही। सर्किट हाउस जैसी जगह पर सिल्ट नाले से निकालकर सड़क किनारे डाल दी गई है। आईएएस अफसर होने का मतलब यह नहीं कि जनप्रतिनिधियों से उलझा जाए। बल्कि उसे तो और आगे बढ़कर जनता के काम करने चाहिए। शहर में हर तरफ अतिक्रमण और गंदगी फैली हुई है, निगम की जमीनों पर कब्जे हो रहे हैं। मगर निगम में इन सब मुद्दों को छोड़कर राजनीति हो रही है। नगर निगम जनता का कार्यालय है, वहां धारा 144 लगाई जा रही है। इससे साफ जाहिर है कि अफसरों की नीयत साफ नहीं है। वे सेवक नहीं, शासक बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed