{"_id":"5d000df3bdec22077f3af561","slug":"156028465015-bareilly-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण की टैगिंग रिपोर्ट न देने पर डीएम ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण की टैगिंग रिपोर्ट न देने पर डीएम ने दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले साल अभियान के तहत लगाए गए पौधों की जीओ टैगिंग की रिपोर्ट कई विभागों ने अब तक नहीं दी है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे विभागों को चेतावनी दी है।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस वर्ष पौधरोपण का जो लक्ष्य दिया गया है, उसकी कार्ययोजना बनाकर बुधवार तक डीएफओ कार्यालय में उपलब्ध करा दें। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीसी मनरेगा को निर्देश दिए कि वह डीएफओ का सहयोग करें। डीएम ने डीएफओ को निर्देशित किया कि वह संबंधित अधिकारियों की व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जोड़ें ताकि पौधरोपण की जानकारी मिलती रही। इसी क्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन किसानों के पंजीकरण हैं, ऐसे प्रत्येक कृषक को दस-दस पौधे लगाने के लिए दिए जाएं। बीएसए को कहा कि वह अपने विभाग के लक्ष्य के साथ पावर कॉरपोरेशन और रेशम विभाग के टारगेट को भी पूरा करने में मदद करें। इस मौके पर सीडीओ सत्येंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक, डीसी मनरेगा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो