{"_id":"5d000de9bdec22074363aac3","slug":"15602846401-bareilly-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘साहब’ ने हड़काया तो जांच रिपोर्ट भेजने का ध्यान आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘साहब’ ने हड़काया तो जांच रिपोर्ट भेजने का ध्यान आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कलक्ट्रेट के राजस्व अभिलेखागार में अव्यवस्थाओं और गड़बड़ी के मामले सामने आने के बाद कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने जनवरी में निरीक्षण किया था मगर कलक्ट्रेट के अफसरों ने इसकी जांच रिपोर्ट ही आयुक्त दफ्तर नहीं भेजी। कमिश्नर ने पिछले दिनों एक अफसर को हड़काया तो उन्हें अब यह रिपोर्ट भेज दी गई है।
कुछ समय पहले कलक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में तमाम गड़बड़ी सामने आई थीं। सबसे गंभीर मामला यह था कि यहां प्राइवेट लोगों से काम कराया जा रहा है। जमीनों के महत्वपूर्ण रिकार्ड फोटो कापी कराने के बहाने कलक्ट्रेट से बाहर भेज दिए जा रहे थे। इनमें हेराफेरी भी हो रही थी। ऐसी ही शिकायतों पर जनवरी में कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने रिकार्ड रूम का जायजा लिया तो उन्हें कई बड़ी खामियां और अव्यवस्थाएं मिली थी। इसके बावजूद कलक्ट्रेट के अफसरों ने यह रिपोर्ट तीन महीने तक कमिश्नर को नहीं भेजी कि निरीक्षण के दौरान उनके दिए निर्देशों पर कितना अमल हुआ है। कमिश्नर के एक अफसर को फटकार लगाने के बाद रिकार्ड रूम के निरीक्षण रिपोर्ट आयुक्त दफ्तर भेज दी गई है।