{"_id":"5d000dccbdec2207680ed57a","slug":"15602846124-bareilly-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील की फीस सुनी तो भूल गया तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील की फीस सुनी तो भूल गया तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। तलाक देने के लिए आए एक व्यक्ति ने जब तलाक नामा लिखने के लिए वकील साहब की फीस सुनी तो पत्नी को तलाक देने का खयाल ही छोड़ दिया।
वाक्या मंगलवार का है। तपती दोपहर में अधिवक्ता नईम आदिल खां के पास एक मुवक्किल आया और और गुस्से में बोला कि- वकील साहब.. मैने अपने बीवी को पड़ोसी के साथ बातें करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। अब मै उसके साथ नहीं रहना चाहता । आप अभी मेरा तलाकनामा लिख दो। वकील साहब ने अपना चश्मा साफ करते हुए कहा कि तलाक नामा तो मैं अभी लिख दूं, लेकिन अब पहले की तरह तलाकनामा एक बार में नहीं लिखा जाता। अब तलाक तीन बार में होता है, इसलिए तलाकनामा भी तीन बार में लिखा जाता है। पहले महीने के तलाकनामे की फीस एक हजार रूपए होगी और दूसरे और तीसरे महीने की फीस सात सौ और पांच सौ रुपये होगी। इतना सुनते ही मुवक्किल ने अपना माथा सहलाया और कहा कि कुछ देर में आता हूं। थोड़ी देर बाद वो वकील के पास आया और कहा कि मुझे अब तलाक नहीं चाहिए। मैने जो फीस के तौर पर आपको पांच सौ रुपए दिए हैं, उसमें से दो सौ रुपए मशवरे के काट लीजिए और बाकी तीन सौ रुपए वापस कर दीजिए। वकील ने कहा कि पैसे तो मै वापस करता नहीं। हां अगर कुछ दिन बाद तुम्हें यह लगे कि तलाक देना है तो आ जाना। मै इसी फीस में तुम्हारा तलाक लिख दूंगा। ब्यूरो