{"_id":"5d000da3bdec220728422758","slug":"156028457014-bareilly-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड काउंसलिंग: दूसरे दौर में भरी जाएंगी 1.22 लाख सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड काउंसलिंग: दूसरे दौर में भरी जाएंगी 1.22 लाख सीटें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीएड में पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार 12 बजे तक पूरी कर ली गई। इन अभ्यर्थियों को 14 जून तक फीस जमा करनी होगी। इसके साथ ही 1.22 लाख सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 जून से शुरू होकर 15 तक चलेगी।
बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा की रैंकिंग जारी होने के बाद छह जून से पहले चरण की काउंसलिंग शुरू की गई थी। इसमें 2.12 लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों को मौका दिया गया था, मगर सिर्फ 92 हजार अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण कराया। मंगलवार रात 12 बजे री-काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें शामिल अभ्यर्थियों को बुधवार को कॉलेज चयन करना होगा। इसके साथ ही सभी अभ्यर्थियों को 14 जून तक अपनी बकाया फीस जमा करनी होगी। वहीं, 13 जून से दूसरे चरण की काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, जो 15 जून तक चलेंगे। प्रदेश भर के 2474 बीएड कॉलेजों में 2,14,775 सीटें उपलब्ध हैं। मगर पहली काउंसलिंग में लगभग 92 हजार सीटें ही भर सकी हैं। इसके चलते दूसरे चरण में लगभग 1.22 लाख सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की जाएगी।