फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हरिहरनाथ, सियालदह मालदा टाउन एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां 19 दिन रहेंगी निरस्त

हरिहरनाथ, सियालदह मालदा टाउन एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां 19 दिन रहेंगी निरस्त

Wed, 12 Jun 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
हरिहरनाथ, सियालदह मालदा टाउन एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां 19 दिन रहेंगी निरस्त
ट्रेन

चारबाग के प्लेटफार्म एक पर वॉशेबल एप्रेन बनाने के लिए कल से लिया जा रहा है मेगा ब्लाक

विज्ञापन

बरेली प्रयाग पैसेंजर, शाहजहांपुर-लखनऊ डेमू समेत कई पैसेंजर ट्रेनें भी रहेंगी निरस्त

बरेली। लखनऊ स्थित चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर वॉशेबल एप्रेन बनाने और कुछ अन्य काम के लिए रेलवे मेगा ब्लॉक लेने जा रहा है, जिसके चलते वहां से चलने वाली कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ डायवर्ट की गई हैं। इंजीनियरिंग अनुभाग के मुताबिक 13 जून से एक जुलाई तक 19 दिन लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेनों का आवागमन नहीं होगा।
रेलवे के सूत्रों के मुताबिक सियालदह से आनंद विहार (13119) 13 से 27 जून, वापसी (13120) में 15 से 29 जून, मालदा टाउन से आनंद विहार (14003) 15 से 29 जून, वापसी (14004) में 13 से 27 जून, बरौनी से अंबाला कैंट जंक्शन (14523) हरिहरनाथ एक्सप्रेस 17 से एक जुलाई, वापसी (14524) में 15 से 29 जून रद्द की गई हैं। इसके अलावा बरेली प्रयाग पैसेंजर (14307) 14 जून से एक जुलाई, वापसी (14308) में 13 से 30 जून, लखनऊ-सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर (54251/52), प्रयाग-बरेली-प्रयाग पैसेंजर (54377/78) और शाहजहांपुर लखनऊ-शाहजहांपुर मेमू (64222/ 64221) 13 से 30 जून तक रद्द की गई हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से बरेली के लिए बदले हुए प्लेटफार्म से छूटेंगी ट्रेनें
बरेली। वॉशेबल एप्रेन बनने के चलते 19 दिन प्लेटफार्म एक से बरेली की दिशा में चलने और पहुंचने वाली ट्रेनों के प्लेटफार्म में भी बदलाव किया गया है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक पूरबिया एक्सप्रेस (15280), गरीबरथ एक्सप्रेस (22408), जलियांवाला एक्सप्रेस (18104), दून एक्सप्रेस (13010), जम्मू तवी राजेंद्र एक्सप्रेस (22356), अहमदाबाद सुल्तानपुर एक्सप्रेस (19403), पंजाब मेल (13006), हिमगिरी एक्सप्रेस (12332), अमरनाथ एक्सप्रेस (15654), जम्मूतवी गोरखपुर एक्सप्रेस (12588), जम्मूतवी भागलपुर एक्सप्रेस (15098), त्रिवेणी एक्सप्रेस (14370/24370), अकाल तख्त एक्सप्रेस (12318), अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस (12358), नंगलडेम कोलकाता एक्सप्रेस (12326), लखनऊ नई दिल्ली एसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस (12429) ट्रेनें प्लेटफार्म दो से चलेंगी। आनंद विहार मालदा टाउन एक्सप्रेस (13430), अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस (15934), नई दिल्ली लखनऊ एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12430), श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392), चंडीगढ़ दरभंगा एक्सप्रेस (15904) प्लेटफार्म तीन से चलेंगी। इसके अलावा अहमदाबाद वाराणसी एक्सप्रेस (19407), जैसलमेर हावड़ा एक्सप्रेस (12372), जलियांवाला बाघ एक्सप्रेस (18103) प्लेटफार्म से प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दून, सियालदह समेत कई ट्रेनें 18 जून तक रहेंगी निरस्त
बरेली। फैजाबाद रेलवे स्टेशन की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के चलते 13 जून से 18 जून तक कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं, तो कई के मार्ग बदले गए हैं। सूत्रों के मुताबिक हावड़ा देहरादून (13009) 13 से 17 जून, हावड़ा से देहरादून (13010) 15 से 19 जून, कोलकाता से जम्मूतवी (13151) 13 से 17 जून, जम्मूतवी से हावड़ा (13152) 15 से 19 जून, किशनगंज से अजमेर (15715) 14 से 16 जून, अजमेर से किशनगंज (15716) 17 और 18 जून को रद्द रहेगी। इसके अलावा 18 जून तक दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस (14206/14207) दिल्ली से फैजाबाद न जाकर लखनऊ तक ही जाएगी, जबकि किसान एक्सप्रेस (13307/13308) वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ, 15 से 18 जून तक शहीद एक्सप्रेस (14649/14650) लखनऊ- सुल्तानपुर और 17 जून को अमृतसर टाटानगर एक्सप्रेस जलियांवाला एक्सप्रेस (18103 अप) वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ होकर चलेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed