फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा

वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा

Wed, 12 Jun 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा
बरेली। मानस स्थली स्कूल में चल रही 25वीं उत्तर प्रदेश सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता’ के तीसरे दिन बालक और बालिका वर्ग में वाराणसी, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। बालिका वर्ग में 20 अंक प्राप्त करने वाली गोरखपुर की मानसी और बालक वर्ग में 22 अंक प्राप्त करने वाले अलीगढ़ के सुयश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को 12 मैच खेले गए। बालिका वर्ग में वाराणसी ने अलीगढ़ को 64-07 से, लखनऊ ने गाजियाबाद को 44-30 से, प्रयागराज ने कानपुर को 53-26 से, गौतमबुद्धनगर ने मुरादाबाद को 45-06 से, गोरखपुर ने अलीगढ़ को 46-08 से तथा मेरठ ने आगरा को 23-13 से पराजित किया। बालक वर्ग में वाराणसी ने बुलंदशहर को 73-37 से, बागपत ने अलीगढ़ को 86-21 से, मेरठ ने बलिया को 53-26 से, प्रयागराज ने आगरा को 79-31 से, गौतमबुद्धनगर ने मुरादाबाद को 39-22 से तथा बागपत ने गाजियाबाद की टीम को 78-33 से पराजित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि मानस स्थली ट्रस्ट के सदस्य सौरभ अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। अंतरिक्ष सेठी ने भी हौसला अफजाई की। पराजित टीमों के खिलाड़ियों को मानस स्थली के प्रधानाचार्य आईपीएस चौहान ने प्रतीक चिह्न देकर विदाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed