{"_id":"5cfd7052bdec2207322649ae","slug":"156011322619-bareilly-news183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरऑल चैंपियन रही 21वीं वाहिनी एनसीसी बरेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरऑल चैंपियन रही 21वीं वाहिनी एनसीसी बरेली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रहे एनसीसी के दस दिवसीय शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इस कैंप में थल सेना कैंप और मावलकर शूटिंग कंपटीशन के लिए कैडेट्स का चयन किया गया। इंटर बटालियन कंपटीशन में 21वीं वाहिनी एनसीसी बरेली ओवरऑल चैंपियन रही। दूसरा स्थान 33वीं वाहिनी अमरोहा को मिला।
एकल प्रतियोगिता बाधा दौड़ में कैडेट आकाश प्रथम और चांद अली द्वितीय रहे। स्नैप शूटिंग सीनियर में श्याम सुंदर प्रथम और विकास द्वितीय रहे। स्नैप शूटिंग जूनियर में शिव सैनी को पहला और अमनदीप चहल को दूसरा स्थान मिला। हेल्थ एंड हाईजीन में स्पर्श सिंह और हिमांशु गंगवार पुरस्कृत हुए। बेस्ट शूटिंग बालक वर्ग में यासिर अराफात खान, यशवंत सिंह और बालिका वर्ग में दीक्षा और रश्मि चौहान क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। सभी को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कैंप में एनसीसी की 21वीं वाहिनी बरेली, 23वीं, 24वीं वाहिनी मुरादाबाद, 25वीं वाहिनी शाहजहांपुर, 30वीं वाहिनी बिजनौर, 32वीं वाहिनी धामपुर, 33वीं वाहिनी अमरोहा और आठवीं बालिका वाहिनी बरेली व नौवीं वाहिनी मुरादाबाद के कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल आशुतोष बहुगुणा, लेफ्टिनेंट कर्नल शिशिर अवस्थी, मेजर जावेद खालिद आदि मौजूद रहे।
वहीं, आठवीं वाहिनी के विश्वविद्यालय में चल रहे कैंप में बुधवार को कैडेट्स को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। इसमें थल सैनिक कैंप के लिए 40 कैडेट्स का चयन किया जाएगा। कैंप का आयोजन कर्नल अमरजीत वासदेव की अगुवाई में किया जा रहा है। इस दौरान लेफ्टिनेंट मधु मौर्य, सूबेदार मेजर कालूराम जाट, कल्पना पांडेय, मोनिका शर्मा आदि मौजूद रहे।